होर्मुज इतना महत्वपूर्ण क्यों?
होर्मुज दुनिया का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया का लगभग एक-तिहाई तरल प्राकृतिक गैस और वैश्विक तेल का एक बड़ा हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे बड़े तेल उत्पादक देश इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद यह समुद्री मार्ग पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति संकट में आ गई थी। पिछले हफ्ते हुए अमेरिका-ईरान समझौते के बाद इसे दोबारा यातायात के लिए खोला गया है। हालांकि इजरायल की ओर से ईरान पर हमले के बाद इस मार्ग पर फिर से नाकेबंदी कर दी गई है।


