एमपी में रोज 142 एक्सीडेंट, 40 मौतें हो रहीं:खूनी रफ्तार के मामले में देश में तीसरे नंबर पर MP

Updated on 24-07-2026 12:32 PM
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने एमपी सहित पूरे देश में सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।

देश भर में जहां तमिलनाडु एक्सीडेंट्स के मामले में टॉप पर है, वहीं, जान गंवाने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

मध्य प्रदेश में 5 सालों का ट्रेंड: हादसे थोड़े घटे, लेकिन मौतें लगातार बढ़ीं

2021 से 2024 तक हादसों और मौतों दोनों का ग्राफ लगातार बढ़ा। वर्ष 2025 में हादसों की संख्या (52,125) में 2024 (56,669) की तुलना में कमी दर्ज की गई, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14,842 तक पहुंच गया। यानी MP में हादसे भले कम हुए हों, लेकिन दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हुई हैं।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा हादसे और मौतें हो रहीं हैं। एमपी के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में रोजाना हादसे भले ही 136 हो रहे हों, लेकिन वहां हर दिन मौतों का आंकड़ा 75 है, जो देश में सबसे ज्यादा भयावह है। वहीं MP में रोजाना 142 हादसों में 40 लोग जान गंवा रहे हैं।

हादसों को रोकने के लिए सरकार का 4E एक्शन प्लान

सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 4E रणनीति पर काम किया जा रहा है।

एजुकेशन एंड अवेयरनेस देश भर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं अनुसंधान संस्थान (IDTR) और क्षेत्रीय ड्राइविंग ट्रेनिंग केंद्र (RDTC) स्थापित किए जा रहे हैं। हर साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और 'सड़क सुरक्षा समर्थन योजना' के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इंजीनियरिंग (रोड एंड व्हीकल इंजीनियरिंग):नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) को ठीक किया जा रहा है। सभी नए व पुराने हाईवे का 'थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट' अनिवार्य कर दिया गया है।

कारों में फ्रंट एयरबैग, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ओवरस्पीड वॉर्निंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीटबेल्ट रिमाइंडर अनिवार्य किए गए हैं। इसके अलावा गाड़ियों की सुरक्षा जांच के लिए Bharat NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग लागू की गई है।

इन्फोर्समेंट एंड टेक्नोलॉजी मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़े जुर्माने का नियम लागू है। शहरों और नेशनल हाईवे पर CCTV, स्पीड रडार और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से निगरानी व ई-चालान की पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है।

इमरजेंसी केयर :

  • PM-राहत योजना (2025): सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने और कैशलेस इलाज मुहैया कराने की सुविधा।
  • राह-वीर (Good Samaritan) योजना: दुर्घटना पीड़ित को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 5,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई है।
  • हिट एंड रन मुआवजा: हिट एंड रन के मामलों में गंभीर चोट पर मुआवजा ₹12,500 से बढ़ाकर ₹50,000 और मृत्यु की स्थिति में ₹25,000 से बढ़ाकर ₹2,00,000 कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.