रहमान डकैत के लिए 3 स्टार्स ने किया था इनकार, दिए अजीब तर्क, कास्टिंग डायरेक्टर बोले- वो अब पछता रहे होंगे

Updated on 04-04-2026 12:17 PM
'धुरंधर' को लेकर अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा फिल्म की दो साल तक चली लंबी कास्टिंग पर बात की है। उन्होंने बताया कि आदित्य धर की इन हिट फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने जहां पूरी दुनिया में डंका पीटा है उसमें रहमान डकैत जैसे शानदार किरदार को किन तीन एक्टर्स ने ठुकराया था। उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना के इस फेमस रोल को ठुकराने वालों में से एक साउथ सिनेमा के भी कलाकार थे।

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज 16 दिन पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की भूमिका को जिन्होंने ठुकराया था आज उन्हें अफसोस हो रहा होगा।

मुकेश छाबड़ा ने कहा- मुझे 4 घंटे तक कहानी सुनाई गई, मैं सदमे में था

'बॉलीवुड हंगामा' से बातचीत में मुकेश ने बताया, 'मुझे 4 घंटे तक कहानी सुनाई गई जिसे सुनने के बाद मैं सदमे में था। मैं हिला तक नहीं, आराम भी नहीं किया। हमें पता ही नहीं चला कि समय कब बीत गया। जबकि मैं इससे पहले कई फिल्मों में कास्टिंग कर चुका हूं लेकिन इसके बावजूद मुझे डर लग रहा था। मुझे कई किरदारों के लिए नए चेहरे ढूंढने थे, ये एक बड़ी फिल्म थी।'

'मुझे लगभग 400 लोगों की कास्टिंग करनी थी'

मुकेश ने इसी बातचीत में आगे कहा, 'अगर मैं दोनों हिस्सों को मिला दूं तो मुझे लगभग 400 लोगों की कास्टिंग करनी थी। मैंने छह लोगों की एक टीम बनाई और एक-एक किरदारों के लिए तलाश शुरू की। आदित्य ने मुझे पूरी आजादी दी और मुझसे कहा कि मैं इसे लेकर जितना बड़ा सोच सकता हूं, सोचूं। दरअसल वो लोगों को चौंकाना चाहते थे। उन्हें पहले से ही पूरा भरोसा था कि यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और सभी किरदारों को खूब प्यार मिलेगा।'

'धुरंधर' की कास्टिंग के दौरान कई लोगों ने इनकार किया

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि 'धुरंधर' के लिए सबसे पहले रणवीर सिंह ने हामी भरी थी। उन्होंने कहा, 'फिल्म के लिए कास्टिंग के दौरान कई लोगों ने अलग-अलग रोल के लिए मना कर दिया, लेकिन आदित्य हर जगह शांत रहे। उन्होंने मुझे दूसरे एक्टर्स की तलाश करने के लिए कहा। फिल्म के लिए कलाकारों को ढूंढने और सिलेक्शन में ही हमें करीब दो साल लग गए। हमने 2024 की शुरुआत में काम शुरू किया था। हम शुरुआत में ही ये तय कर चुके थे कि रणवीर सिंह ही हमजा की भूमिका निभाएंगे और ये रोल ऑफर होते ही उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी क्योंकि वो भी सही फिल्म का इंतजार कर रहे थे।'\

कहा- रहमान डकैत के रोल के लिए हो रहा होगा पछतावा

मुकेश ने इस बातचीत में बताया कि रहमान डकैत की भूमिका के लिए अक्षय खन्ना पहली चॉइस नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मैं यहां किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन 2-3 एक्टर्स ने इस भूमिका के लिए साफ इनकार कर दिया था। मुझे यकीन है कि आज फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा हो रहा होगा।' छाबड़ा ने कहा कि कहा कि अक्षय खन्ना के इस रोल के लिए साउथ के एक एक्टर और बॉलीवुड के दो कलाकारों ने बहुत ही अजीब तर्क दिए थे। उन्होंने बताया कि इस रोल को ठुकराते हुए उन कलाकारों ने कहा था कि यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है और असल में यह रणवीर की फिल्म है।

यालीना जमाली के किरदार के लिए कई एक्ट्रेसेस आईं आगे

वहीं इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही यालीना जमाली के किरदार में दिखीं सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के उम्र के फर्क पर लोगों ने खूब बातें बनाई थीं। हालांकि, फिल्म में दोनों की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि उम्र को वो गैप भी बेहद खूबसूरती से कवर कर दिया गया। इस फिल्म में यालीना के रोल को लेकर बातें करते हुए छाबड़ा ने कहा कि रणवीर के साथ इस रोल के लिए उन्हें कई एक्ट्रेसेस के मेसेज मिले। उन्होंने कहा, 'मुझे और आदित्य दोनों को यालीना जमाली के रोल लिए काफी एक्ट्रेसेस की तरफ से संपर्क किया जा रहा था। मैंने धर से कहा कि हमें एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो इंडस्ट्री से दूर हो, एक बिल्कुल नया चेहरा ही इस रोल के लिए बेहतर रहेगा। सबको यही लगना चाहिए कि ये सचमुच यालीना ही है। मैं इस किरदार के लिए कास्टिंग करना चाहता था और इसे सरप्राइज रखना चाहता था। हमने इस भूमिका के लिए 1000 से ज़्यादा ऑडिशन लिए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
 13 June 2026
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
 13 June 2026
जाने-माने 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने उन मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है, जिन्होंने जबलपुर के पास एक गांव से भारत के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक…
 13 June 2026
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रणित मोरे के साथ-साथ उन…
 13 June 2026
'धमाल 4' का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं।…
Advt.