भोपाल की 30 कोचिंग नहीं दिया फायर प्लान:आज से सील करने की कार्रवाई होगी; भौतिक सत्यापन करेगी निगम टीमें

Updated on 14-07-2026 11:50 AM
भोपाल, लखनऊ में अग्निकांड के बाद भोपाल शहर की कोचिंग क्लॉसेस में फायर सेफ्टी को लेकर जिम्मेदार अलर्ट मोड पर है। निगम अब कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरेगा और कोचिंग को सील करेगा।

कोचिंग संस्थानों को शपथ पत्र और फायर प्लान जमा करने के लिए दिया गया अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। सोमवार तक नोटिस पाने वाले 61 संस्थानों में से सिर्फ 30 ने ही 200 रुपए के न्यायिक स्टॉम्प पर शपथ पत्र के साथ फायर प्लान जमा किया, जबकि 31 ने कोई जवाब नहीं दिया।

निगम की टीम ने उन्हें फोन कर शपथ पत्र देने के लिए भी कहा, लेकिन कुछ संस्थानों ने बताया कि उन्होंने कोचिंग ही बंद कर दी है। अब मंगलवार से निगम की टीम सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण शुरू करेगी। शपथ पत्र नहीं देने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होगी।

एक सप्ताह पहले मीटिंग की थी फायर अधिकारी सौरभ पटेल ने बताया कि एक सप्ताह पहले नगर निगम मुख्यालय (अटल भवन) में अपर आयुक्त की अध्यक्षता में हाई-लेवल बैठक हुई थी। इसमें नोटिस पाने वाले 61 संस्थानों समेत 70 से ज्यादा कोचिंग संचालक और भवन स्वामी शामिल हुए थे।

सभी को सोमवार तक 200 रुपए के न्यायिक स्टॉम्प पर शपथ पत्र के साथ फायर प्लान देने और ऑटोमैटिक डोर नहीं लगाने समेत 20 बिंदुओं वाली फायर सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

रिपोर्ट देने के बाद ही शुरू कर सकेंगे कोचिंग

  • बेसमेंट का उपयोग सिर्फ पार्किंग या स्टोर के लिए होगा। 200 वर्गमीटर से बड़ा होने पर स्प्रिंकलर सिस्टम अनिवार्य रहेगा।
  • दो इमरजेंसी एग्जिट अनिवार्य होंगे। इनके पास ज्वलनशील सामान, बिजली के उपकरण या ऑटोमेटिक लॉक वाले दरवाजे नहीं होंगे।
  • हर साल फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट कराकर रिपोर्ट निगम को देनी अनिवार्य होगी।
  • हर चार महीने में मॉक ड्रिल होगी। स्टाफ को फायर सिलेंडर और गार्ड को हाइड्रेंट सिस्टम चलाने का प्रशिक्षण देना होगा।
  • बिजली जाने पर फायर पंप डीजी सेट की बायपास लाइन से जुड़े रहेंगे। एग्जिट एरिया में इलेक्ट्रिक पैनल या उपकरण नहीं होंगे। हर फ्लोर पर एग्जिट प्लान लगाना अनिवार्य होगा।
  • ऑटोमेटिक फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्शन सिस्टम ऑटो मोड में रहेंगे और फ्यूम मास्क रखना होगा।

कमियों को दूर करने के लिए एक महीने का समय फायर अधिकारी सौरभ पटेल ने कहा कि जिन संस्थानों ने 200 रुपए के न्यायिक स्टाम्प पर शपथ पत्र और फायर प्लान दिया है, उन्हें कमियां दूर करने के लिए एक महीने का समय मिला है। इस दौरान वे कोचिंग क्लास नहीं लगा सकेंगे और 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। सादे कागज पर दिए गए फायर प्लान निगम ने लौटा दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.