उद्योग मंत्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा में विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ स्वीकृत

Updated on 17-08-2026 04:48 PM
रायपुर । कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

वार्ड क्रमांक 05, लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने स्थित नाला निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी घर से लेकर टावर तक सीसी रोड व ढक्कन नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08, मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वायरलेस ऑफिस सुशील दास, बिर्जेश, कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत इमली डुग्गू मनबोध टांडे घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड बनने वाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद घर से अजलू घर तक व शिव मंदिर से अजय सहिस घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 19.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक व एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी रोड व अटल आवास अन्नपूर्णा श्वास घर से नाली तक नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 12 लाख, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख शामिल है।

 इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत सराईपारा बस्ती व अन्य विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में सोनी घर से विजय साहू घर तक एवं कोटवार से सुकृत सहिस घर तक एवं राम अवतार घर से केनाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 65भेरोताल प्रेम नगर मेन रोड से सामुदायिक भवन से पप्पू पटेल घर तक एवं वेद प्रकाश पटेल घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गोपालपुर मेन रोड भारिया ढाबा से लेकर राजकुमार सोनिकर घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत पाइपलाइन सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत राजीव नगर नसीम खान घर से रमेश राठौड़ घर तक एवं सतनाम चौक के पास सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत सेमी पाली हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत कार्तिक राम केवट घर से पटेल घर तक भगत राम घर से तेजराम घर तक अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत बलगी रामायण केवट घर से शासकीय मिडिल स्कूल बलगीखार तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 42 बालको देहानपारा अंतर्गत शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 43 बालको आजाद नगर असगर राइनघर से श्मशान घाट देव श्रीवास घर से बरगद पेड़ के आगे नाला तक सीसी रोड एवं कलवर्ट निर्माण एवं मानकी बाई घर से नाला तक नाली व कलवर्ट निर्माण एवं राम मंदिर इंदिरा नगर आंगनवाड़ी तक सीसी रोड निर्माण कार्य 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा अगरिया घर से अगर दास घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 39, बालको निखिल मित्तल घर से रोहित घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार इंदिरा मार्केट मेनरोड से शिव चंद्रा घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 36 रामपुर अंतर्गत सतनाम नगर बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू घर तक वह मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत खपराभठा अंजू श्रीवास घर से राम प्रसाद घर तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सत्यनारायण यादव घर से बजरंग पटेल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 64 इमली छापर मोदी मोहल्ला ट्रांसफार्मर के पास से संतोष कौशिक घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपए शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.