एक बॉलीवुड एक्‍टर का कइयों के साथ है रिश्‍ता! प्रियंका चोपड़ा ने बातों-बातों में किसकी ओर कर दिया इशारा?

Updated on 15-07-2026 03:29 PM
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया। हालांकि, प्रियंका ने उस एक्टर का नाम नहीं बताया और कहा कि वह एक्टर कई तरह की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल रहता है। दरअसल, पॉडकास्ट में निक जोनस बता रहे थे कि उनकी सबसे फेवरेट सेलिब्रिटी गॉसिप वो होती है, जिसमें स्टार्स के कथित अफेयर्स की बात होती है।

निक जोनस ने कहा, 'मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें, बाहर 'एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज यानी रिश्तों से जुड़ी बातें हों।' उन्होंने किसी का नाम लिए बिना रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों की ओर इशारा किया। इस पर प्रियंका ने तुरंत जवाब दिया- वो एक शख्स, जिसकी कई एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज हैं।

प्रियंका का इशाका- एक बॉलीवुड एक्टर के कई अफेयर्स, निक ने भी खोले राज

जब जेठ केविन जोनस ने प्रियंका से उस शख्स यानी एक्टर का नाम बताने के लिए कहा, तो प्रियंका ने जवाब दिया, 'जब हम लोग लंच पर जाएंगे, तब नाम बताऊंगी।' यह बातचीत तब शुरू हुई, जब निक जोनस ने बताया कि प्रियंका से शादी करने का उन्हें क्या फायदा हुआ है। यह पूछे जाने पर कि प्रियंका के साथ 8 साल के रिलेशनशिप में उन्होंने क्या चीज सबसे ज्यादा इंजॉय की, तो वह बोले, 'इन आठ सालों में मुझे सबसे ज्यादा जो चीज पसंद आई, वो ये कि मुझे बॉलीवुड की गॉसिप सुनने को मिली।

प्रियंका से ज्यादा निक जोनस को पता है बॉलीवुड स्टार्स की गॉसिप

फिर प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह भले ही इंडिया की बड़ी स्टार्स में शुमार हैं, फिर भी बॉलीवुड के बारे में सबसे ज्यादा गॉसिप और किस्से-कहानियां निक जोनस को पता हैं। वह बोलीं, 'यह सच है। ऐसी बातें तो मुझे भी पता नहीं होतीं। जैसे, मुझे पता नहीं चलता कि कब किसका ब्रेकअप हुआ है, और हमेशा तुम ही मुझे यह बताते थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.