MANIT भोपाल की बड़ी उपलब्धि: Google मैप की बड़ी त्रुटि होगी खत्म, नई स्वदेशी तकनीक बताएगी 5 से 7 इंच तक सटीक स्थान

Updated on 18-05-2026 04:55 PM

भोपाल। अब मोबाइल या जीपीएस में गलत लोकेशन मिलने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में ऐसी नई स्वदेशी तकनीक विकसित की जा रही है, जो किसी भी स्थान की जानकारी सिर्फ 5 से 7 इंच की सटीकता के साथ दे सकेगी।

अभी सामान्य गूगल मैप और जीपीएस सिस्टम में कई बार लोकेशन 50 से 100 मीटर तक गलत दिखाई देती है, लेकिन मैनिट की यह नई तकनीक वास्तविक स्थान के बेहद करीब जानकारी देगी।

एक महीने में तैयार होगा सिस्टम

लगभग 36 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति नवाविष्कार आइ-हब फाउंडेशन का वित्तीय सहयोग प्राप्त है।

‘डिजिटल भारत को सक्षम बनाने के लिए विश्वसनीय, मजबूत और किफायती इंच-स्तरीय सटीक स्थान निर्धारण समाधान का विकास व परिनियोजन’ शीर्षक से संचालित इस परियोजना पर मैनिट के शोधकर्ता डॉ. गौरव उपाध्याय, डॉ. शाश्वत पाठक, डॉ. आरएन. यादव और डॉ. राहुल राज कार्य कर रहे हैं।शोधकर्ताओं के अनुसार यह सिस्टम अगले एक महीने में पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिसके बाद इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया जाएगा।

कैसे काम करेगी यह तकनीक?

इस तकनीक में सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम, आरटीके तकनीक, एडवांस एंटेना और रियल टाइम डेटा एनालिसिस का उपयोग किया जा रहा है।

सामान्य जीपीएस जहां कुछ मीटर तक गलती कर सकता है, वहीं यह तकनीक इंच स्तर तक सटीक लोकेशन देने में सक्षम होगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक…
 31 July 2026
भोपाल। शहर में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का गुरुवार से व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया। पहले दिन सुबह छह बजे बैरागढ़ डिपो से दो रूटों पर 10 बसें उतारी गईं, जो…
 31 July 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर…
 31 July 2026
भोपाल। राजधानी में 198 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए आठ एसडीएम व तहसीलदार के दलों का गठन किया गया है। इनमें से गोविंदपुरा…
 31 July 2026
भोपाल। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार ने 44.42 करोड़ रुपये राजस्व अधिक रहने का अनुमान जताया है। जब बजट प्रस्तुत किया गया था, तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां सामान्य…
 31 July 2026
 भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक…
 31 July 2026
 भोपाल। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को ''''क्रिश जैन'''' बताने…
 31 July 2026
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List)…
 31 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए शुरू की गई 'CM हेल्पलाइन (181)' सेवा को आज 31 जुलाई को 12 साल पूरे हो चुके…
Advt.