जिस घर से किया चोरी, उसी के मालिक को सामान बेचने पहुंचा चोर; भीड़ ने जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Updated on 20-07-2026 01:32 PM
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके बाद अनजाने में उसी घर के मालिक के भाई के घर चोरी के सामान को बेचने के लिए पहुंच गया। जिसके कारण उसकी पहचान हो गई, जिसके बाद भीड़ ने चोर की पहले जमकर पिटाई कर दी, फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल, बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगेपाड़ा न्यू कॉलोनी निवासी साधु पाल के घर से एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी। चोरों ने घर से टुल्लू पंप की भी चोरी कर ली थी। आरोपियों ने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे चार पंखे और एक टुल्लू पंप की चोरी कर ली थी। जिसके बाद से ही पीड़ित परिवार की ओर से अपने स्तर पर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही थी।

चोरी का सामान बेचने घर के मालिक के भाई के पास पहुंचा


इस बीच रविवार को अचानक पूरे मामले में उस वक्त नाटकीय मोड़ आया, जब आरोपी विजय पाल चोरी किया गया टुल्लू पंप बेचने के लिए बलियापुर बाजार आया। किस्मत का खेल देखिए कि वो इस टुल्लू पंप को बेचने के लिए पीड़ित साधु पाल के बड़े भाई माधव पाल के पास ही चला गया। माधव पाल को संयोग से टुल्लू पंप की जरूरत थी, इसलिए दोनों के बीच पंप खरीदने का सौदा तय हो गया। सौदे के मुताबिक माधव पाल ने आरोपी को एडवांस के रूप में कुछ रुपये भी दे दिए।

भाई ने पहचाना अपना पंप


इसके बाद विजय पाल जब टुल्लू पंप लेकर माधव पाल को देने पहुंचा तो पंप देखकर माधव पाल को कुछ शक हुआ। उन्होंने बिना देरी किए तुरंत अपने छोटे भाई साधु पाल को बाजार बुला लिया। मौके पर पहुंचे साधु पाल ने देखते ही अपने घर से चोरी हुए टुल्लू पंप को पहचान लिया। सामान की पहचान होते ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी विजय पाल को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी विजय पाल को भीड़ से बचाकर चोरी के टुल्लू पंप के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.