महंगा हवाई सफर होने से एयरलाइंस कंपनियां परेशान, भोपाल में पैसेंजर न मिलने से घटाए दिल्ली-मुंबई के फेरे

Updated on 23-05-2026 12:54 PM

भोपाल। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ते एयर फेयर के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम होने लगी है। अचानक पैसेंजर लोड कम होने से एयरलाइंस कंपनियां भी परेशान हैं। इसका असर अब उड़ानों की संख्या में कटौती के करने के रूप में सामने आ रहा है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इस समर सीजन में नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन एयरलाइंस कंपनियों ने पैसेंजर लोड कम होते देख उड़ानें बंद करने की घोषणा कर दी है।

मुंबई, दिल्ली एवं हैदराबाद रूट पर अतिरिक्त उड़ानें अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। हालांकि इन शहरों तक सीधी उड़ान की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी क्योंकि रूट पूरी तरह बंद नहीं होंगे।पैसेंजर लोड बढ़ने की उम्मीददिल्ली, मुंबई एवं हैदराबाद तक एक-एक उड़ान बंद होने से यात्रियों के पास उपलब्ध उड़ानें में ही बुकिंग कराने का विकल्प रह जाएगा। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियों को पहले से अधिक पैसेंजर लोड मिल सकेगा। पैसेंजर लोड यानि उपलब्ध सीटों के आधार पर अधिकतम बुकिंग। वर्तमान में बड़े शहरों का पैसेंजर लोड 60 प्रतिशत रह गया है। यानि 100 में से 60 सीटें बुक हो रही है। बाकी सीटें खाली रह जाती हैं। अब 80 से 90 प्रतिशत सीटें बुक होने की उम्मीद की जा रही है।

इंडिगो, एआई के यह रूट प्रभावित

इंडिगो की उड़ान संख्या 6- ई7523/7524 हैदराबाद–भोपाल–हैदराबाद) एक जून से 15 जून 2026 तक निरस्त रहेगी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633/634 मुंबई–भोपाल–मुंबई एक जून से 31 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी। यह उड़ान 18 जून एवं सात जुलाई 2026 को संचालित होगी।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एएआई 1723/1894 दिल्ली–भोपाल–दिल्ली एक जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।

इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 368/393 बेंगलुरु–भोपाल–बेंगलुरु 17 जून से 24 अक्टूबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को संचालित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.