भोपाल में खराब इंजीनियरिंग का एक और नमूना:जिस फुटपाथ पर चलने की जगह, उसे रेलिंग लगाकर बंद कर दिया

Updated on 18-06-2026 02:31 PM
भोपाल, भोपाल में खराब इंजीनियरिंग का एक और नमूना सामने आया है। ऐशबाग में 90 डिग्री ब्रिज के बाद वार्ड 32 के फुटपाथ पर ऐसी कारीगरी हुई कि पैदल चलने वालों के लिए बना फुटपाथ पिंजरे की तरह बंद हो गया। सौंदर्यीकरण के नाम पर सड़क के किनारे 3 फीट ऊंची लोहे की जाली (फेंसिंग) लगा दी गई है। इससे राहगीरों का फुटपाथ पहुंचना नामुमकिन हो गया है।

स्थिति यह है कि फुटपाथ पर जाने और सड़क पर आने के लिए गिने-चुने कट पॉइंट छोड़े गए हैं, लेकिन यहां ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। कई स्थानों पर फुटपाथ के एक तरफ 3 फीट ऊंची लोहे की जाली और दूसरी तरफ पहले से बनी 3 फीट ऊंची पक्की दीवार है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर फुटपाथ को आम लोगों के लिए ही अनुपयोगी बना दिया गया है। यह काम पार्षद निधि से कराया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब कोई भी काम जनता की सुविधा के लिए किया जाता है तो धरातल की स्थिति देखे बिना ऐसी डिजाइन कैसे मंजूर हो जाती है। यह सीधे तौर पर पैसे की बर्बादी है। कोई भी बस या सार्वजनिक परिवहन के यात्री सड़क पर उतरकर फुटपाथ पर नहीं आ सकेंगे।

अधिकारी आज मौके पर जाएंगे इस मामले में निगम के ईई एनके डेहरिया का कहना है कि इंजीनियर से जानकारी मांगी है कि यह काम किस मद से और किस प्रक्रिया के तहत स्वीकृत हुआ। यदि लोगों को फुटपाथ का उपयोग करने में दिक्कत आ रही है तो उसमें बदलाव किया जाएगा। गुरुवार को मैं खुद जाऊंगा।

डिजाइन बदलवा देंगे पार्षद आरती अनेजा ने कहा कि यहां अतिक्रमण और शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था। ठेकेदार ने भरोसा दिया था कि फुटपाथ पर आसानी से चढ़ा जा सकता है, लेकिन मैंने खुद जाकर स्थिति देखी तो ऐसा बिल्कुल नहीं था। इसका डिजाइन बदलवाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.