असीम मुनीर लगातार कर रहे थे जेडी वेंस से बात, US और ईरान ने कहा शुक्रिया, पाकिस्तान की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत कैसे?

Updated on 08-04-2026 12:04 PM
इस्लामाबाद/तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते कर युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत ईरानी सेना के नियंत्रण में होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते खोला जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच युद्धविराम पर आगे की बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिकी अधिकारियों को शुक्रवार को 'इस्लामाबाद समझौते' पर आगे की बातचीत के लिए देश आने का न्योता दिया है।

इस युद्धविराम का बहुत बड़ा क्रेडिट पाकिस्तान को दिया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के अधिकारियों ने पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और देश के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को शुक्रिया कहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने लिखा है कि 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ से मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का इस क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों हेतु आभार और सराहना व्यक्त करता हूं।'

ईरान ने पाकिस्तान, असीम मुनीर का शुक्रिया अदा किया

ईरानी विदेश मंत्री के बयान में आगे कहा गया है 'PM शहबाज शरीफ के ट्वीट में किए गए भाईचारे वाले अनुरोध के जवाब में और अमेरिका द्वारा अपने 15-सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर बातचीत के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, साथ ही POTUS (अमेरिकी राष्ट्रपति) द्वारा ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव के सामान्य ढांचे को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा को देखते हुए मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह घोषणा करता हूं

वाइट हाउस के बयान में भी असीम मुनीर का नाम

वाइट हाउस की तरफ से जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान जारी किया गया है उसमें भी पाकिस्तान और असीम मुनीर का जिक्र किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान भेजे जा रहे विनाशकारी फोर्स को रोक लूं—और इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं। यह दोनों तरफ से लागू होने वाला युद्धविराम होगा! ऐसा करने का कारण यह है कि हमने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पहले ही पूरा कर लिया है और उनसे कहीं आगे निकल गए हैं।
वाइट हाउस की तरफ से जारी डोनाल्ड ट्रंप का बयान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.