जगदलपुर में एटीएम उखाड़कर चोरी का प्रयास, कैश बॉक्स छोड़कर फरार हुए बदमाश

Updated on 20-07-2026 01:07 PM

जगदलपुर। बस्तर जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एटीएम चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया। पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एक एटीएम मशीन को उखाड़कर उसमें रखी नकदी लूटने का प्रयास किया, लेकिन कैश निकालने में असफल रहे। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ने के बाद कैश बॉक्स खोलकर रकम निकालने की कोशिश करने लगे। काफी प्रयास के बावजूद जब वे नकदी नहीं निकाल सके, तो कैश बॉक्स वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध कैमरे में कैद हुए हैं, जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने बदमाश शामिल थे। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 18 साल पुराने कथित मनरेगा घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत, कांकेर में…
 28 July 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। तहसील कार्यालय के 3 कर्मचारियों (क्लर्क) की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया…
 28 July 2026
रायपुर, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में…
 28 July 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच…
 28 July 2026
बालोद।बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के फलस्वरूप बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर…
 28 July 2026
बालोद।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी…
 28 July 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा…
 28 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी…
 28 July 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो…
Advt.