अंडरवियर लेकर प्रदर्शन में पहुंचे ऑटो ड्राइवर, बोले- किराया बढ़े:भोपाल के छावनी पठार में प्रदर्शन

Updated on 08-06-2026 02:31 PM
भोपाल, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के बाद अब टैक्सी-ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। भोपाल में भी यह मांग उठ रही है। सोमवार सुबह रायसेन रोड स्थित छावनी पठार में कई ऑटो चालक इकट्‌ठा हुए और अंडरवियर लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ईंधन इतना महंगा हो गया है कि अंडरवियर खरीदने तक के रुपए नहीं है। इसलिए सरकार किराया बढ़ाए।

रायसेन रोड स्थित शनि मंदिर के पास आयोजित धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। ऑटो संगठन के अध्यक्ष संजू अहिरवार ने बताया, यदि सीएनजी वाला ऑटो है तो उसमें एक दिन में 500 रुपए की गैस भरवाते हैं। इसके बदले 1200 रुपए का धंधा होता है। बाकी बचे 700 रुपए में से बचत, ऑटो की किश्त भी शामिल हैं। मुश्किल से 500 रुपए की नहीं बचते हैं। इसलिए ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग सरकार से की है।

आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई 

प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालकों ने फटे अंडरवियर दिखाकर अपनी आर्थिक स्थिति का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ऑटो की किश्त, ईंधन खर्च, वाहन रखरखाव और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते उनकी आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। चालकों ने कहा कि किश्त भरते-भरते अंडरवियर फट गए हैं। इतनी महंगाई में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

ऑटो संगठन के अध्यक्ष अहिरवार ने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ऑटो किराए में लंबे समय से कोई संशोधन नहीं किया गया। इससे हजारों ऑटो चालकों की आय प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑटो किराए का पुनर्निर्धारण किया जाए ताकि चालक समय पर वाहन की किस्त जमा कर सकें और अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकें।

रोजाना बचत घट रही

ऑटो चालक पुषेंद्र अहिरवार, विशाल और राजेश ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है। ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों के कारण रोजाना की कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। जिससे बचत करना तो दूर परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.