'भारत से बांग्‍लादेश को सबसे ज्यादा घाटा', तारिक रहमान सरकार के सामने नया संकट, पाकिस्‍तान का भी आया नाम

Updated on 09-06-2026 01:32 PM
ढाका: बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने कहा है कि भारत से व्यापार में उनका देश भारी घाटे में है। वाणिज्य मंत्री खांडकर अब्दुल मुक्तदिर ने सोमवार को देश की संसद को बताया है कि दक्षिण एशिया में बांग्लादेश का भारत के साथ सबसे बड़ा व्यापार घाटा है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 7.86 अरब डॉलर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ भी व्यापार घाटा है लेकिन पड़ोसी देशों में भारत से यह काफी ज्यादा हो गया है। भारत-बांग्लादेश के बीच हालिया समय में कूटनीतिक संपर्क बढ़ा है। बंग्लादेश की ओर से व्यापार मुद्दा दिल्ली के सामने उठाया जा सकता है।

द डेली स्टार के मुताबिक, सांसद सरवर जमाल निजाम के एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री मुक्तदिर ने कहा कि बांग्लादेश का चार SAARC देशों- भारत, अफगानिस्तान, भूटान और पाकिस्तान के साथ व्यापार घाटा है। जबकि बांग्लादेश का नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के साथ व्यापार सरप्लस है।

बांग्लादेश का पाकिस्तान-भारत से व्यापार

अब्दुल मुक्तदिर ने ससंद को बताया है कि SAFTA फ्रेमवर्क के तहत भारत को निर्यात बढ़ा है लेकिन खाद्य पदार्थों और औद्योगिक कच्चे माल के बढ़ते आयात के कारण घाटा बना हुआ है। बांग्लादेश बैंक और नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अनुसार, भारत के साथ बांग्लादेश का 9.62 अरब डॉलर के आयात के मुकाबले निर्यात 1.76 अरब डॉलर रहा, जिससे उसे 7.86 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

बांग्लादेश का पाकिस्तान के साथ भी व्यापार घाटा रहा है। बांग्लादेश का पाकिस्तान से 755.30 मिलियन डॉलर के आयात के मुकाबले निर्यात 74 मिलियन डॉलर था, जिससे 681.30 मिलियन डॉलर की कमी रही। पाकिस्तान से भी बांग्लादेश फायदे में नहीं है, जिससे वह हालिया महीनों में संबंधों में सुधार की कोशिश में लगा है।

अफगानिस्तान से भी नुकसान में ढाका

अफगानिस्तान के साथ व्यापार में बांग्लादेश का 21.80 मिलियन डॉलर के आयात के मुकाबले 11.09 मिलियन डॉलर का निर्यात हुआ। इससे ढाका को सीधेतौर पर 10.71 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ। भूटान को निर्यात 14.33 मिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 44.10 मिलियन डॉलर था, जिससे बांग्लादेश को 29.77 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ।

बांग्लादेश ने तीन SAARC साझेदारों के साथ व्यापार अधिशेष यानी सरप्लस दर्ज किया है। नेपाल को उसको निर्यात 35.40 मिलियन डॉलर जबकि आयात 5.50 मिलियन डॉलर था। इससे बांग्लादेश का नेपाल के साथ 29.90 मिलियन डॉलर का ट्रेड सरप्लस रहा है।

श्रीलंका और मालदीव से सरप्लस

श्रीलंका के साथ व्यापार भी बांग्लादेश के पक्ष में रहा है। श्रीलंका से 76.60 मिलियन डॉलर के आयात के मुकाबले बांग्लादेश का निर्यात 82.85 मिलियन डॉलर था। इससे बांग्लादेश को 6.25 मिलियन डॉलर का अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) हुआ।

मालदीव को बांग्लादेश का वर्ष 2024-25 में निर्यात 6.35 मिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 3.50 मिलियन डॉलर था। इससे 2.85 मिलियन डॉलर का अधिशेष हुआ। यानी मालदीव से वह फायदे में रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.