बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा का निकला नालंदा कनेक्शन, कायस्थ हैं या नहीं, जानें पूरी बात
Updated on
11-07-2026 12:35 PM
नालंदा/पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अभिषेक कुमार सिन्हा का टिकट काटकर नालंदा के लाल नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है। नीरज सिन्हा मूल रूप से नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित पतासंग गांव के रहने वाले हैं और कायस्थ समाज से ताल्लुक रखते हैं। इस युवा और अविवाहित चेहरे पर दांव लगाने से न सिर्फ पटना, बल्कि नालंदा के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है। पार्टी ने संगठन के प्रति समर्पित जमीनी कार्यकर्ता को प्राथमिकता देकर एक बड़ा सियासी संदेश दिया है।
पारिवारिक विवाद के चलते हटाए गए अभिषेक
इससे पहले भाजपा ने अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार को उन्होंने अचानक पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चारा घोटाले में उनके माता-पिता के नाम जुड़े होने के कारण भाजपा ने विवादों से बचने के लिए आखिरी समय में यह फैसला लिया।
कौन हैं भाजपा के नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा?
वे नालंदा के रहुई प्रखंड के पतासंग गांव के रहने वाले नीरज कायस्थ समाज से ताल्लुक रखते हैं।
नीरज सिन्हा की उम्र महज 32 वर्ष है और वे अविवाहित हैं, इनका परिवार बहुत पहले पटना में बस गया।
वर्तमान में वे पटना महानगर इकाई के अंतर्गत नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष हैं।
संगठन में लगातार सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के रूप में है।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने की घोषणा
अभिषेक सिन्हा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपने के तुरंत बाद भाजपा एक्शन में आई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आधिकारिक तौर पर नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान किया। युवा चेहरे को टिकट मिलने की खबर आते ही पतासंग गांव और नालंदा के भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बांकीपुर में इनका मुकाबला प्रशांत किशोर जैसे घाघ से होगा।
नालंदा/पटना: बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला…
पटना: बिहार से रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इस महीने के…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इससे पहले पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें हैं। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के भीतर किसी…
विशाखापत्तनम, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल (कमीशन) किया। महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट-17A की नीलगिरि कैटेगरी का छठा…
सिंगरौली: सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक पेज की पॉपुलैरिटी और लाइक्स बढ़ाने के चक्कर में एक युवक को सीधे जेल की हवा खानी पड़ गई है। आरोपी ने जबलपुर हाईकोर्ट…
जकार्ता, पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार…
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद किया।आतंकियों के छिपे होने…