राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, 46.8°C तापमान

Updated on 11-05-2026 10:23 AM

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात हैं। रविवार को चारों राज्यों के 9 शहरों में पारा 44°C के पार रहा। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। जैसलमेर में तापमान 46.3°C और फलोदी में 46°C पहुंच गया।

मध्य प्रदेश के रतलाम में 45.5°C तापमान रहा। भोपाल में 40.4°C तापमान में 42°C जैसी झुलसाने वाली गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ेगा। भोपाल में पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

इधर, गुजरात के राजकोट में 44.3°C और अमरेली में 44.1°C तापमान के कारण हीटवेव चली। महाराष्ट्र का जलगांव 44.5 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। यहां कैमूर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 38.4°C रहा।

उत्तराखंड के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 मई को बारिश और खराब मौसम की आशंका है। गढ़वाल कमिश्नर ने इस दौरान चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और यात्रा से बचने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि हिंदू धर्म जीवन जीने का तरीका है। हिंदू बने रहने के लिए मंदिर जाना या खास पूजा-पाठ जरूरी नहीं है। कोर्ट ने…
 13 May 2026
चेन्नई,  तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का…
 13 May 2026
झुंझुनूं: गहलोत सरकार में मंत्री और नवलगढ़ (झुंझुनूं) से 3 बार विधायक रहने वाले डॉ. राजकुमार शर्मा, उनके भाई कांग्रेस नेता डॉ. राजपाल शर्मा को पुलिस ने बुधवार को पुलिस…
 13 May 2026
मऊ: बीते दिनों 11 मई को जनपद मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर एक मेमू ट्रेन के उद्घाटन समारोह में अचानक से कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद मंच पर आमने-सामने…
 12 May 2026
शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सभी दलों को…
 12 May 2026
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। परीक्षा…
 12 May 2026
गुवाहाटी : असम की राजनीति में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने…
 12 May 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के लिए मंगलवार की सुबह एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की सबसे बड़ी बाधा आखिरकार दूर हो गई है। पिछले 15 वर्षों…
 12 May 2026
पटना: पटना सचिवालय के कूड़ेदान में शराब की बोतलें मिलने पर सियासत तेज हो गई। मंत्री श्रवण कुमार ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश करार दिया, जबकि मंत्री…
Advt.