भोपाल 90 डिग्री ओवरब्रिज: 35 दिन बाद भी फाइलों में अटका सुधार

Updated on 13-05-2026 06:26 PM

भोपाल। देश में चर्चित राजधानी का ऐशबाग 90 डिग्री ओवरब्रिज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही और सुस्त कागजी कार्रवाई का शिकार हो गया है। ब्रिज के खतरनाक मोड़ को सुधारने पर रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच 35 दिन पहले सहमति बन चुकी थी, लेकिन सुधार कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है।

स्थिति यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज पिछले 11 महीनों से बंद पड़ा है और जनता सिर्फ इसके शुरू होने का इंतजार कर रही है।

तकनीकी गलती से फिर अटका मामला

सात अप्रैल को हुई बैठक में तय किया गया था कि ब्रिज के तीखे मोड़ का रेडियस 2 से बढ़ाकर 2.5 मीटर किया जाएगा। उम्मीद थी कि एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गए तकनीकी प्रस्ताव में कई खामियां निकल आईं।इसके बाद रेलवे ने पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी कर प्रस्ताव दोबारा जमा करने को कहा। चार दिन पहले हुई बैठक के बाद संशोधित प्रस्ताव फिर से जमा किया गया है।

अब टेबल-टेबल घूम रही फाइल

सूत्रों के मुताबिक अब री-डिजाइन की फाइल मंजूरी के लिए भोपाल रेल मंडल कार्यालय में अलग-अलग टेबलों पर घूम रही है। यहां से अप्रूवल मिलने के बाद फाइल जबलपुर भेजी जाएगी, जहां अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

विभागीय प्रक्रिया की धीमी रफ्तार को देखकर माना जा रहा है कि सुधार कार्य शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।

जनता को करना पड़ रहा इंतजार

एक तरफ शहर के लोग इस ओवरब्रिज के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय कागजी कार्रवाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.