“स्वच्छ सुपर लीग” में शामिल होने जुट गया भोपाल : आदमपुर कचरा खंती खत्म करने की तैयारी, गन्ने के छिलकों से बन रही CNG

Updated on 18-05-2026 04:56 PM

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अब भोपाल नगर निगम “स्वच्छ सुपर लीग” में जगह बनाने की तैयारी में जुट गया है

इसके लिए नगर निगम ने कई ऐसे नवाचार शुरू किए हैं, जो देशभर के शहरों के लिए मॉडल बन सकते हैं।

नगर निगम अब भानपुर के बाद आदमपुर कचरा खंती में जमा कचरे के पहाड़ को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

वहीं, धूल नियंत्रण के लिए कचरा वाहनों पर स्प्रिंकलर सिस्टम, गन्ने के छिलकों से सीएनजी निर्माण और अलग-अलग वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शहर को नई पहचान दे रहे हैं।

700 मीट्रिक टन कचरे के वैज्ञानिक निपटारे की शुरुआत

आदमपुर कचरा खंती में जमा लगभग 700 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) सूखे कचरे से टोरिफाइड चारकोल तैयार कर रहा है।

प्रतिदिन 400 टन सूखे कचरे के निस्तारण की क्षमता वाला यह प्लांट शहर को सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल के रूप में स्थापित करेगा।

निगम प्रशासन का दावा है कि 330 दिनों के भीतर आदमपुर खंती के कचरे के पहाड़ को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

धूल नियंत्रण के लिए स्प्रिंकलर और एनसीएपी पर फोकस

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत नगर निगम सड़कों और कचरा कलेक्शन के दौरान उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।

डोर-टू-डोर कचरा वाहनों में स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जो कचरा डालते समय पानी का छिड़काव करते हैं। इसके अलावा सड़क किनारों पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं, ताकि धूल कम उड़ सके।

मेट्रो, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी जैसी एजेंसियों को भी निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।

रोज 850 टन कचरे का प्रबंधन

भोपाल को पहले ही “सात-स्टार गार्बेज फ्री सिटी” और “वाटर प्लस सिटी” का दर्जा मिल चुका है। शहर में हर दिन लगभग 850 टन कचरा निकलता है, जिसमें 500 टन गीला और 350 टन सूखा कचरा शामिल है।

इसे 100 प्रतिशत कलेक्ट करने के लिए नगर निगम ने 467 डोर-टू-डोर कचरा वाहन, 629 सीएनजी गाड़ियां और 162 रोड स्वीपिंग मशीनें मैदान में उतार रखी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.