भोपाल में तय टारगेट से लेट हो सकती है मेट्रो:बड़ा बाग कब्रिस्तान के पास मेट्रो एग्जिट पर विवाद

Updated on 12-05-2026 12:26 PM
भोपाल, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट का अंडरग्राउंड कॉरिडोर अब बड़ा बाग कब्रिस्तान क्षेत्र में नए विवाद में उलझ गया है। यहां प्रस्तावित मेट्रो एग्जिट पॉइंट को लेकर विरोध तेज हो गया है, जिससे परियोजना के तय समय यानी 2028 तक पूरा होने पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मेट्रो की टनल बोरिंग मशीन जुलाई में भोपाल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से नादरा स्टेशन की दिशा में खुदाई शुरू करेगी। डीपीआर के अनुसार नादरा स्टेशन के बाद बड़ा बाग इलाके के पास ट्रेन को भूमिगत ट्रैक से ऊपर लाया जाना है। इसी स्थान पर एग्जिट पॉइंट प्रस्तावित है, लेकिन संबंधित जमीन अब तक मेट्रो परियोजना को आवंटित नहीं हो सकी है।

मुस्लिम पक्ष ने इस स्थान को शाही कब्रिस्तान बताते हुए खुदाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि 24 से 30 मीटर गहराई में होने वाली खुदाई से पूर्वजों की कब्रों को नुकसान पहुंच सकता है। बढ़ते विवाद के बीच प्रशासन ने अब इलाके का जियोलॉजिकल सर्वे शुरू कराया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जमीन के नीचे कब्रें मौजूद हैं या नहीं।

अलाइनमेंट बदला तो बढ़ेगी लागत और देरी मेट्रो की अंडरग्राउंड डीपीआर वर्ष 2018 में तैयार की गई थी। ऐसे में यदि मौजूदा अलाइनमेंट में बदलाव किया जाता है तो इसके लिए केंद्र सरकार से नई मंजूरी लेनी पड़ेगी। इससे न केवल प्रोजेक्ट की लागत बढ़ सकती है, बल्कि काम में लंबी देरी भी हो सकती है।

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, परियोजना पर प्रतिदिन लगभग 22 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। ऐसे में विवाद लंबा खिंचने पर आर्थिक नुकसान भी बढ़ेगा।

प्रशासन कर रहा निरीक्षण भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि बड़ा बाग क्षेत्र में राजस्व टीम निरीक्षण कर रही है। जमीन से जुड़े मामलों में आवश्यक प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.