भोपाल नगर निगम के नए दफ्तर जा रहे हैं तो घर से पानी लेकर निकलें, कर्मचारियों-जनता के लिए अब लगेंगे वाटर कूलर

Updated on 06-04-2026 11:48 AM

 भोपाल। नगर निगम के नए आठ मंजिला मुख्यालय भवन में शिफ्टिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है, लेकिन नए भवन में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। ऐसे में निगम प्रशासन अब सुविधाओं की पूर्ति करने में लगा हुआ है। नए भवन में तेज रोशनी के लिए अभी भी लाइट और पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए निगम प्रशासन ने अब बजट जारी कर दिया है। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं। करीब 18.50 लाख रुपये की लागत से निगम नए भवन में बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराएगा।

लोकार्पण से पहले ही शिफ्ट हुईं कई शाखाएं

तुलसी नगर स्थित सेकंड स्टॉप पर करोड़ों रुपये की लागत से निगम का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। हालांकि, अभी भवन का विधिवत लोकार्पण नहीं हुआ है, लेकिन निगम की कई शाखाएं इसमें शिफ्ट हो चुकी हैं। इनमें हाउसिंग फॉर ऑल (एचएफए), सीवेज, जल कार्य, भवन अनुज्ञा, विद्युत सहित अन्य शाखाएं शामिल हैं। हालांकि अभी तक भवन में आने वाले लोगों के पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में निगम को पानी के जार खरीदकर लोगों को पानी पिलाना पड़ रहा है। वहीं, रात में अंधेरे में पर्याप्त रोशनी की सुविधा भी नहीं है। ऐसे में निगम ने अब इन दोनों कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।

भीषण गर्मी में कर्मचारियों और नागरिकों को मिलेगी राहत

नगर निगम की जल कार्य शाखा ने मुख्यालय भवन के लिए 5.87 लाख रुपये की लागत से 21 नए ड्रिंकिंग वाटर सिस्टम (वाटर कूलर) की खरीद प्रक्रिया शुरू की है। वर्तमान में नए मुख्यालय भवन में पर्याप्त वाटर कूलर न होने के कारण यहां तैनात कर्मचारियों और अपने काम के सिलसिले में आने वाले नागरिकों को भीषण गर्मी में पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। तय तकनीकी स्पेसिफिकेशन के अनुसार, खरीदे जाने वाले सभी कूलर 80 लीटर स्टोरेज क्षमता के होंगे। इनमें प्रति घंटा 40 लीटर पानी ठंडा करने की क्षमता होगी। इन वाटर कूलरों में स्टेनलेस स्टील स्टोरेज टैंक और दो टैप (नल) की सुविधा रहेगी। निगम प्रशासन ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शर्त रखी है कि मानक ब्रांड के ही वाटर कूलर खरीदे जाएंगे, जिन पर न्यूनतम एक साल की वारंटी अनिवार्य होगी।

एलईडी लाइटों के लिए ₹12.68 लाख का प्रावधान

दूसरी ओर, इलेक्ट्रिकल विभाग ने मुख्यालय परिसर और तुलसी नगर, सेकंड स्टॉप क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए हाई मास्ट लाइट के लिए निविदा आमंत्रित की है। निगम ने इसके लिए 12.68 लाख रुपये की राशि निर्धारित की है। इसमें परिसर में नौ मीटर ऊंचे हॉट गैल्वेनाइज्ड हाई मास्ट पोल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही 45, 60 और 90 वाट की नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसमें केबलिंग, अर्थिंग सिस्टम और एम-20 ग्रेड सीमेंट कंक्रीट से मजबूत फाउंडेशन तैयार करने का कार्य भी शामिल है।

सेकंड स्टॉप पर हाई मास्ट लाइट लगाई जानी है और निगम के नए मुख्यालय में आगंतुकों के लिए पेयजल व्यवस्था भी करनी है। इन दोनों कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। जल्द ही ये काम पूरे हो जाएंगे। - संस्कृति जैन, निगमायुक्त



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.