भोपाल पॉलिटिक्स: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह शुरू, दिग्गजों ने उठाए निष्पक्ष जांच के सवाल

Updated on 18-06-2026 02:14 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में सत्याग्रह शुरू किया है।
गुरुवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे स्थित जवाहर भवन के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस दिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया, वह लोकतंत्र के लिए काला दिन था।दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित यह सत्याग्रह जन-जन तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोग समझ सकें कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ किस तरह खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नामांकन निरस्त करने के फैसले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.