बायो टेररिज्म- NIA की 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल

Updated on 07-05-2026 11:30 AM
अहमदाबाद, देश में ‘जैव आतंकी हमले’ यानी बायो टेररिज्म का खतरा बढ़ता जा रहा है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आईएसआईएस से जुड़े बायो-टेरर प्लॉट में डॉक्टर समेत 3 लोगों के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल की है।

आरोप है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर जैविक टॉक्सिन के जरिए हजारों लोगों को जहर देने की साजिश कर रहे थे। चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन और यूपी के आजाद व मोहम्मद सुहेल के नाम हैं।

चार्जशीट क अहमदाबाद में स्पेशल एनआईए कोर्ट में दाखिल किया है।जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी अपने-अपने आईएसआईएस से जुड़े विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर मिलकर काम कर रहे थे।

वे हैंडलर्स से प्रभावित और कट्टरपंथ की ओर धकेले गए युवाओं को भर्ती कर जिहाद के समर्थन और प्रतिबंधित हथियारों व बायोटेररिज्म के जरिए दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। एजेंसी के अनुसार साजिश में रिसिन का इस्तेमाल करने की तैयारी थी।

सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना

एजेंसी के अनुसार आजाद और सुहेल के काम में हैंडलरों से संपर्क बनाए रखना, आतंकी गतिविधियों के लिए धन प्रबंधन, रेकी करना और अवैध हथियारों की आपूर्ति शामिल थी।

सुहेल को हैंडलर और अन्य सदस्यों के बीच मुख्य कड़ी बताया गया है। वह भर्ती, और धन व हथियारों की खेप के प्रबंधन में मदद करता था।

एजेंसी के अनुसार वह बातें वीडियो पर रिकॉर्ड करता था। आईएसआईएस के झंडे भी तैयार किए।

घर पर ही बना रखी थी लैब

NIA ने जनवरी 2026 में जांच अपने हाथ में लिया। एजेंसी के अनुसार, मोहिउद्दीन को उसके हैंडलर द्वारा दक्षिण एशिया में आईएसआईएस का ‘अमीर’ (सरगना) बनाने का वादा किया गया था। उसने हैदराबाद स्थित अपने घर को राइसिन तैयार करने के लिए एक खुफिया लैब में बदल दिया था।

आजाद व सुहेल कथित तौर पर राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक स्थान से नकदी और प्रतिबंधित हथियारों से भरे पार्सल एकत्र कर रहे थे। इसे गुजरात के छत्राल में एक स्थान पर जमा किया था।

क्या होता है बायो टेररिज्म

बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले जैविक पदार्थों का इस्तेमाल लोगों, पशुओं या फसलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.