राज्यसभा सीट जीतने के लिए BJP का क्रॉस वोटिंग फॉर्मूला

Updated on 04-04-2026 11:35 AM
भोपाल, दतिया से कांग्रेस विधायक की सदस्यता खत्म करने का विधानसभा सचिवालय का फैसला जून में होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की सियासी बिसात का हिस्सा माना जा रहा है।

बीजेपी ने यदि कांग्रेस के 7 विधायकों को क्रॉस वोटिंग करने या चुनाव में वोट डालने से वंचित करा लिया तो आगामी चुनाव में कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की एक सीट खिसक सकती है। इन दिनों बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इसी फॉर्मूले पर मध्य प्रदेश के नेताओं से काम करा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद कांग्रेस के कब्जे वाली इसी सीट पर बीजेपी की नजर है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, राज्यसभा की तीन सीटों पर जून में चुनाव प्रस्तावित हैं।

मतदान के लिए 63 विधायक ही बचेंगे

दतिया सीट का रिक्त होना और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा का वोट न डाल पाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले कांग्रेस के पास 65 विधायक थे।

विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा चुनाव नामांकन फॉर्म में गलत जानकारी देने के कारण सदस्यता खत्म होने के दायरे में आ गए थे। हालांकि, कोर्ट से राहत मिलने के चलते उनकी सदस्यता बच गई, लेकिन कोर्ट के आदेश अनुसार वे चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। इसके चलते राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए अब कांग्रेस के पास 64 विधायक ही रह गए थे।

अब विधायक राजेंद्र भारती को एफडी मामले में तीन साल की सजा हो चुकी है और विधानसभा ने उनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी है। ऐसे में यदि सुप्रीम कोर्ट में अपील पर भारती को राहत नहीं मिलती तो कांग्रेस का एक और विधायक कम हो जाएगा। इस स्थिति में राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए कांग्रेस के पास केवल 63 विधायक ही बचेंगे।

इसके अलावा बीना विधायक निर्मला सप्रे ने हाईकोर्ट में भले ही यह कहा है कि वह कांग्रेस की विधायक हैं, लेकिन वे 2024 से लगातार बीजेपी की बैठकों और मंचों पर नजर आती रही हैं।

ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान न कर बीजेपी के समर्थन में वोट कर सकती हैं। इस स्थिति में वोटिंग के लिहाज से कांग्रेस के कुल विधायकों की संख्या 62 तक सिमटती दिख रही है।

क्रॉस वोटिंग या मतदान से दूर रखने की रणनीति

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। इस गणित के हिसाब से कांग्रेस के पास अभी भी विधायक ज्यादा हैं। ऐसे में बीजेपी को सीट हासिल करने के लिए कांग्रेस विधायकों की संख्या 58 से कम करनी होगी।

इस स्थिति को देखते हुए बीजेपी कांग्रेस के चार से पांच विधायकों से क्रॉस वोटिंग करा सकती है। इसके अलावा इन विधायकों को सदन में अनुपस्थित रखकर भी सीट अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकती है।

खास बात यह है कि बीजेपी के प्रदेश स्तर के शीर्ष रणनीतिकारों के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है। ऐसे में आने वाले महीनों में बीजेपी कांग्रेस में और तोड़फोड़ कर विधायकों को अलग करने का प्रयास कर सकती है।

सॉफ्ट कॉर्नर रखने वाले और कोर्ट में उलझे विधायक निशाने पर

क्रॉस वोटिंग के लिए बीजेपी के निशाने पर खास तौर पर वे विधायक हैं जो कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आए हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं और सरकार के कामकाज के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं।

इसके लिए बीजेपी ने कुछ विधायकों को चिह्नित कर लिया है। इसके साथ ही जिन विधायकों के मामले कोर्ट में लंबित हैं, उनके मामलों के जल्द निपटारे के जरिए दबाव बनाकर उनसे क्रॉस वोटिंग कराने की कोशिश की जा सकती है। इनमें मध्य भारत और चंबल क्षेत्र के विधायक शामिल बताए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.