डिजिटल हुए ब्रह्मचारी:आर्ष गुरुकुल में वैदिक मंत्रों के साथ छात्र सीख रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गुर, फोटो व पेंटिंग एडिटिंग भी कर रहे

Updated on 06-07-2026 12:45 PM
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा है। परिसर में वाई-फाई लगाया गया है। शिक्षक और प्राचार्य मोबाइल का उपयोग करते हैं, लेकिन छात्रों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। छात्र कंप्यूटर कक्ष में एआई और कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेते हैं।

कक्षा 12 के ब्रह्मचारी वीर ने बताया कि रोज एआई और चैटजीपीटी के जरिए सवालों के जवाब और जानकारी लेना सिखाया जाता है। सुदामा आर्य ने कहा कि गूगल सर्च से विषयों पर सामग्री जुटाकर पढ़ाई में मदद मिलती है। आशीष आर्य के अनुसार एआई से फोटो और पेंटिंग एडिटिंग जैसे काम भी समझाए जा रहे हैं। शिक्षक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि तकनीकी शिक्षा को पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है।

आर्ष गुरुकुल में दी जाती है वैदिक शिक्षा

आर्ष गुरुकुल में वेद, दर्शन, उपनिषद, योग, पुराण, व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। शिष्य रोज क्लास में ये विषय सीखते हैं। दिनचर्या सुबह 4 बजे शुरू होती है। रोज यज्ञ होता है। अब धीरे-धीरे आधुनिक और तकनीकी ज्ञान भी सिखाया जा रहा है। गुरुकुल से पढ़कर निकले छात्र वैदिक प्रवक्ता बनते हैं। वे देश-विदेश में प्रवचन देते हैं। वे शिक्षक भी बनते हैं। गुरुकुल मप्र महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान से अटैच है। इससे परीक्षाएं होती हैं।

जम्मू, बिहार के शिष्य भी

प्राचार्य सत्यसिंधु आर्य ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश से 100 शिष्यों को यहां शिक्षा दी जा रही है। पहले यहां पढ़े शिष्य ऊंचे पदों पर हैं। पवन दवे आर्य दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं।

धनंजय आर्य बिहार के सासाराम में केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं। गुरुकुल के ऋचस्पति परिव्राजक ने बताया कि शिष्य गुरुकुल में रहकर पढ़ते हैं। परिजन समय-समय पर उत्सव के दौरान आते हैं। जरूरत होने पर शिष्य घर भी जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.