भोपाल एम्स में पांच महीने से बंद पड़ी कैंसर जांच मशीन, मरीजों पर बढ़ा इलाज और खर्च का बोझ

Updated on 26-05-2026 12:14 PM

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में कैंसर मरीजों की जांच व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। पैथोलाजी विभाग की अत्याधुनिक आईएचसी (इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री) मशीन पिछले पांच महीनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी है।

इस मशीन के बंद होने से कैंसर मरीजों के सटीक डायग्नोसिस और इलाज में भारी देरी हो रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को मजबूरी में निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है, जहां जांच के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

सटीक कैंसर जांच प्रभावित

  • डॉक्टरों के अनुसार आईएचसी जांच कैंसर के प्रकार और उसकी स्टेज पहचानने के लिए बेहद जरूरी होती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर मरीज की कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या सर्जरी की योजना तय की जाती है। मशीन बंद होने से मरीजों की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है, जिससे इलाज में देरी हो रही है।
  • एम्स में यह जांच पहले बेहद कम और रियायती दरों पर उपलब्ध थी, लेकिन अब मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में 4,000 से 8,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह स्थिति और अधिक परेशानी पैदा कर रही है।
  • गरीब मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

    • सतना से अपनी मां का इलाज कराने आए शिवोय तिवारी ने बताया कि डाक्टर ने उनकी मां की आईएचसी जांच लिखी थी, लेकिन अस्पताल में मशीन खराब होने की जानकारी मिली। मजबूरी में उन्हें निजी लैब से महंगी जांच करानी पड़ी।

  • मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि एम्स जैसे बड़े सरकारी संस्थान में महीनों तक मशीन बंद रहना गंभीर लापरवाही है। इससे गरीब मरीजों का भरोसा भी प्रभावित हो रहा है।
  • अन्य जांचों में भी लंबा इंतजार

    • एम्स भोपाल में सिर्फ आईएचसी जांच ही प्रभावित नहीं है, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण जांचों के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कैंसर मरीजों के लिए होने वाले पेट स्कैन की तारीख दो से तीन महीने बाद मिल रही है। वहीं एमआरआई जांच के लिए मरीजों को चार से पांच महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है।
    • सामान्य मरीजों को भी सीटी स्कैन के लिए 15 से 30 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। गंभीर मरीजों के परिजन जल्द जांच के लिए लगातार अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     10 September 2026
    भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
     10 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
     10 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
     10 September 2026
     सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
     10 September 2026
    भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
     10 September 2026
    भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
     10 September 2026
    भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
     10 September 2026
    भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
     10 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
    Advt.