भोपाल में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से कार पलटी:2 युवक घायल, एमपी नगर में हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर फरार

Updated on 01-07-2026 01:24 PM

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्राला ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ट्राला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय लक्ष्मण गौड़, पिता महेंद्र गौड़, निवासी पिपलानी अपने दोस्त अनिमेष यादव के साथ निजी काम से कोलार की एक कॉलोनी जा रहे थे। व्यापम चौराहे से 6 नंबर की ओर कार मोड़ते समय पीछे से आ रहे ट्राला क्रमांक RJ 01 GC 0893 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलट गई।

हादसे में दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया। कार ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी ट्राला ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.