'धुरंधर 2' के मेकर्स के ख‍िलाफ HC में चलेगा केस, कॉपीराइट केस में बुरे फंसे Aditya Dhar, नहीं हुई सुलह

Updated on 07-05-2026 11:59 AM
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट को बुधवार को बताया गया कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स और 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' के बीच गाने 'तिरछी टोपीवाले' का कॉपीराइट मामला मध्यस्थता से सुलझ नहीं पाया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स के राजीव राय ने जियो स्टूडियोज और आदित्‍य धर के B62 स्टूडियोज पर 'बिना इजाजत' गाने के इस्तेमाल का मुकदमा दायर किया है। यह गाना राजीव राय की फिल्म 'त्रिदेव' का है, जिसके राइट्स उनकी प्रोडक्‍शन कंपनी के पास हैं। अब जब मध्‍यस्‍था फेल हो गई है, तो 'धुरंधर 2' के गाने 'Rang De Lal (Oye Oye)' को लेकर उपजे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब कोर्ट में फिल्‍म के मेकर्स को ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।

'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस तुषार राव गेडेला ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की है। शुरुआत में, दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे मध्यस्थता के जरिए इस मामले को आपस में सुलझा लें। लेकिन बुधवार को जब कोर्ट की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो अदालत को जानकारी दी गई कि मध्यस्थता की कोशिश नाकाम रही है। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।

1989 में रिलीज हुआ था असल गाना 'तिरछी टोपीवाले'

जानकारी के लिए बता दें कि 'तिरछी टोपीवाले' गाना असल में साल 1989 में रिलीज राजीव राय की फिल्‍म 'त्र‍िदेव' का है। इसे मूल रूप से सपना मुखर्जी और अमित कुमार की आवाज में गाया गया, जबकि कल्याणजी-आनंदजी ने इसका म्‍यूजिक तैयार किया। यह गाना उस समय का एक जबरदस्त हिट साबित हुआ और पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

'धुरंधर 2' में बोल बदले, रीमिक्‍स किया गया

आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी सीक्‍वल फिल्‍म 'धुरंधर 2' इसी साल 19 मार्च को रिलीज हुई। इसके क्लाइमेक्स में इस गाने का इस्तेमाल किया गया था। यह गाना फिल्‍म में राकेश बेदी के किरदार पर फिल्माया गया है, जिसमें वह फिल्म के मुख्य किरदार जसकीरत (रणवीर सिंह) को कोई बात बता रहे होते हैं। फिल्‍म में इसे 'रंग दे लाल' नाम के शामिल किया गया है और इसमें नए बोल जोड़े गए हैं। जैस्‍म‍िन सैंडलस और अफसाना खान ने इस नए वर्जन में आवाज दी है। जबकि शाश्वत सचदेव ने इसे रीमिक्स किया है। यह गाना 'धुरंधर 2' के साउंडट्रैक का भी हिस्सा है।

Rang De Lal (Oye Oye) का विवाद क्या है

'धुरंधर 2' के रिलीज होने के ठीक बाद त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्‍म के मेकर्स पर मुकदमा दायर कर दिया। त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि इस गाने का इस्तेमाल फिल्म में बिना किसी जरूरी लाइसेंस या इजाजत के किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस गाने और इसकी साउंड रिकॉर्डिंग से जुड़े सभी अधिकारों पर अपना मालिकाना हक और अपना पूरा नियंत्रण होने का दावा किया है। प्रोडक्शन हाउस ने आरोप लगाया है कि इस इस्तेमाल से कॉपीराइट का उल्लंघन हुआ है, जिसमें बिना इजाजत के गाने को दोबारा बनाना और उसे लोगों तक पहुंचाना शामिल है।

राजीव राय बोले- यह मेरी नजर में डबल चोरी है

राजीव राय ने 'DNA' को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'मेरी लड़ाई सिर्फ साउंडट्रैक में गाने के इस्तेमाल को लेकर नहीं है, बल्कि पूरी कहानी को लेकर है। यह एक चोरी है। यह पूरी तरह से चोरी का मामला है। जब आप इसे किसी दूसरी फ‍िल्म में थोड़ा-बहुत बदलकर इस्तेमाल करते हैं, तो यह डबल चोरी है। मेरी नजर में यह एक चोरी है।'

'धुरंधर 2' के मेकर्स ने विवाद पर क्‍या कहा

दूसरी ओर, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज (टी-सीरीज) जिसके पास गाने के ऑडियो राइट्स हैं, ने किसी भी तरह की अंतरिम राहत दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि त्रिमूर्ति फ‍िल्म्स ने पूरी तरह से पारदर्शिता नहीं बरती है और उन्होंने पहले के ऐसे ही मामलों को नजरअंदाज किया है। प्रोड्यूसर B62 फ‍िल्म्स ने कोर्ट को बताया कि 'धुरंधर 2' पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के बीच यह OTT प्लेटफॉर्म पर भी आ सकती है।

'धुरंधर 2' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

आदित्य धर के डायरेक्‍शन में बनी यह फ‍िल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। फ‍िल्म के साउंडट्रैक और फिल्‍म में गाना 'रंग दे लाल' अब भी शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्‍म ने इस बीच 49वें दिन देश में 859 शोज से ₹52 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही भारत में सभी 5 भाषाओं को मिलाकर इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,364.61 करोड़ है और नेट कलेक्शन ₹1,140.17 करोड़ तक पहुंच गया है। विदेशों में 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने 49वें दिन महज ₹5 लाख का ग्रॉस बिजनस किया है। ओवरसीज मार्केट में इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹426.30 करोड़ है। इस तरह देश और विदेश मिलाकर 'धुरंधर 2' ने वर्ल्‍डवाइड ₹1,790.91 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
 28 July 2026
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
 28 July 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
 28 July 2026
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा…
 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
Advt.