पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची CBI, साक्ष्यों की गहन पड़ताल जारी

Updated on 28-05-2026 11:21 AM
 भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। गुरूवार को सीबीआई की टीम भोपाल में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बागमुगालिया स्थित घर पहुंची, जहां पूछताछ के साथ-साथ साक्ष्यों की गहन छानबीन की जा रही है
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है। वहीं, मामले में मुख्य आरोपित समर्थ सिंह से जुड़े तथ्यों का भी मिलान किया जा रहा है।
सीबीआई पहले ही समर्थ सिंह के मोबाइल फोन, लैपटॉप और कॉल डिटेल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर चुकी है। अब एजेंसी घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां तलाश रही है।

गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त

इससे पहले ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत और दहेज प्रताड़ना मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने बुधवार को करीब पौने तीन घंटे चली सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा था, जिसे गुरुवार देर रात जारी किया गया।
हाई कोर्ट ने भोपाल की 10वीं अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों पर पर्याप्त विचार नहीं किया।
सुनवाई के दौरान सीबीआई और राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि मामला शुरुआती जांच चरण में है और गिरिबाला सिंह से कस्टोडियल इंटरोगेशन आवश्यक है। अदालत ने माना कि व्हाट्सऐप चैट्स और गवाहों के बयानों में सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ स्पष्ट आरोप सामने आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.