प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की बदल रही तस्वीर

Updated on 10-04-2026 12:14 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। गरीब एवं जरूरतमंदों को अपने स्वयं के पक्का आवास का सपना पूरा हो रहा है। इस परिवर्तन का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। शासन द्वारा आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2024-26 में जिले को मिले लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

जिला पंचायत राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 7 अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले में कुल 40 हजार 401 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु राशि तीन किस्तों में सीधे डीबीटी (आधार आधारित प्रणाली) के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है। जिले में स्वीकृति पश्चात 40004 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल स्वीकृत आवासों का 99 प्रतिशत से अधिक है। इनमें से 34497 लाभार्थियों को मकान निर्माण प्रारंभ करने एवं प्लिंथ स्तर तक कार्य पूर्ण करने के उपरांत दूसरी किस्त भी प्रदान की जा चुकी है, जो कुल स्वीकृति का 85 प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2024-26 के मात्र 2 वर्षों में 27188 आवास पूर्ण किए गए है। जिले में अब तक 27188 आवासविहीन परिवारों के मकान पूर्ण कराए जा चुके हैं, जो कुल स्वीकृति का 67 प्रतिशत से अधिक है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही जनपद स्तर पर प्रत्येक ग्राम में स्वीकृत आवासों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करना तथा ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के सहयोग से निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में आवास निर्माण की निगरानी, स्वच्छता तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर ग्रामीण विकास की दिशा में एक नई पहचान स्थापित की जा रही है। हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा आवास निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करने कहा गया है। गर्मी के मौसम में जल संकट को ध्यान में रखते हुए छत ढलाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आवास निर्माण को जल संरक्षण से जोड़ते हुए सोक पिट निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने हितग्राहियों को निर्माण के पश्चात बची हुई सामग्री का उपयोग सोक पिट निर्माण करने प्रेरित किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.