होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका से भिड़ने के मूड में चीन! नाकेबंदी को धता बताकर निकाला ऑयल टैंकर, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Updated on 14-04-2026 01:39 PM
बीजिंग: चीन के एक तेल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट पार किया है। शिपिंग डाटा के आधार पर मंगलवार सुबह पता चला है कि अमेरिका की ब्लैक लिस्ट में शामिल चीनी टैंकर रिच स्टैरी ने होर्मुज जलडमरूमध्य का रूट अपनाया है। चीन के जहाज के इस रूट से निकलने ने इसलिए ध्यान खींचा है क्योंकि अमेरिका ने सोमवार से होर्मुज की नाकेबंदी कर दी है। चीन ने होर्मुज को ब्लॉक करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद ही कह दिया था कि वह इसे नहीं मानेगा। चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने एक नई चुनौती पेश की है।

कैपलर, एलएईजी और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के शिपिंग डेटा के अनुसार, ब्लैकलिस्टेड चीनी टैंकर ने अमेरिकी नाकेबंदी को धता बताते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया है। चीन का रिच स्टैरी अमेरिकी नाकेबंदी के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर खाड़ी से बाहर निकलने वाला पहला ऑयल टैंकर है। डाटा से पता चलता है कि इस टैंकर पर चीनी क्रू मौजूद है।

जहाज में लदा है मेथनॉल

रिच स्टैरी ऑयल टैंकर और इसका मालिकाना हक रखने वाली कंपनी शंघाई शुआन शिपिंग लिमिटेड पर ईरान के साथ व्यापार करने के लिए अमेरिका ने बैन लगा रखा है। रिच स्टैरी एक मीडियम-रेंज का टैंकर है, जिसमें करीब 250,000 बैरल मेथनॉल लदा हुआ है। इसने अपना कार्गो संयुक्त अरब अमीरात के हमरियाह बंदरगाह से लोड किया है।
ट्रंप ने सोमवार से ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी शुरू करने की घोषणा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नौसेना रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ईरानी बंदरगाहों तक समुद्री पहुंच को रोक देगी। ईरान के साथ बातचीत के बेनतीजा खत्म होने के बाद ट्रंप ने यह कदम उठाया है।

चीनी रक्षा मंत्री दे चुके सख्त संदेश

चीन के रक्षा मंत्री ने साफ-साफ कहा है कि उनका देश अमेरिका की होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी को नहीं मानता है। चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून ने कहा है कि बीजिंग के ईरान के साथ व्यापार और ऊर्जा समझौते हैं। हम इन समझौतों का पूरा सम्मान करेंगे। ऐसे में कोई अन्य देश (अमेरिका) हमारे मामलों में दखल ना दे।

डोंग जून ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का समुद्री रूट चीनी जहाजों के लिए खुला रहेगा। चीनी जहाज ईरान के साथ हुए समझौतों के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से पहले ही तरह ही आना-जाना जारी रखेंगे। जून ने अमेरिका को साफ संकेत दिया है कि अगर होर्मुज से गुजरने वाले चीनी जहाजों को रोका तो टकराव हो सकता है।

होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का अहम समुद्री रूट है। खाड़ी देशों से दुनियाभर में खासतौर से एशिया के बड़े हिस्से में इसी रूट से तेल और गैस पहुंचता है। अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने इस समुद्री गलियारों को नियंत्रण में लिया है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के जहाजों को इससे ना गुजरने देने की धमकी दी है। इसने क्षेत्र में एक नया तनाव पैदा कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.