कलेक्टर ने किया शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण, छात्राओं को मिलेगी बस की सुविधा

Updated on 06-04-2025 01:25 PM

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज स्थानीय इमलीपारा स्थित नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का जायजा लिया और प्रथम वर्ष की छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने मुख्य रूप से कॉलेज आने जाने के लिए बस सुविधा की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें जानकारी दी कि बस की स्वीकृति मिल चुकी है। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त को परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

इसके बाद कलेक्टर ने संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इमलीपारा का भी भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया और प्रेरित किया कि वे परिश्रम कर देश-विदेश में नाम रोशन करें। इस दौरान कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी तारा जाड़े ने गोंडी भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने उसकी सराहना की।

इसके बाद कलेक्टर क्षीरसागर ने नाथिया नावागांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने लखनपुरी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरुण वर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. यास्मीन खान, सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया, आदिवासी सहायक आयुक्त जया मनु, डीपीएम रोहित वर्मा और डॉ. सुनील सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के…
 10 April 2025
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 में मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से बचाव हेतु आवश्यक तैयारी एवं आम नागरिकों…
 10 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  राज्यपाल रमेन डेका के सारंगढ़ प्रवास पर कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर धर्मेश साहू, एसपी पुष्कर शर्मा सहित जिले के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।जल…
 10 April 2025
जशपुरनगर।  जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने…
 10 April 2025
 कांकेर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के तहत पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत आवेदकों से उनकी शिकायतों व मांगों…
 10 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठनों की ओर से एक बार फिर शांति वार्ता का प्रस्ताव सामने आया है। नक्सलियों के उत्तर-पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी ‘रुपेश’ की ओर से जारी…
 10 April 2025
बिलासपुर। बिलासपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की पहली बैठक 15 अप्रैल को देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में होगी। इसमें निगम का बजट पेश किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के पार्षद…
 10 April 2025
रायपुर।   स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के क्षेत्र के…
 10 April 2025
दुर्ग । जिले में सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो चुका है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित…
Advt.