कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस: CS बोले- अपराधियों में शासन का खौफ हो, जनसुनवाई में अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण

Updated on 28-05-2026 11:22 AM
भोपाल। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कानून-व्यवस्था और सुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों और माफियाओं के भीतर शासन-प्रशासन का खौफ नजर आना चाहिए।मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और अपराधियों में शासन प्रशासन का खौफ होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि अपर मुख्य सचिव गृह अपराधों की रोकथाम आदि के लिए एक प्रक्रियागत निर्देश कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को भेजें।
मुख्य सचिव ने कहा कि जनसुनवाई में अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।

कानून व्यवस्था और अवैध खनन पर फोकस

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कों गंभीरता से लें। अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण व परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की हर माह बैठक करें। बिना नंबर प्लेट और खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को राजसात करें और जितनी जल्दी हो ऐसे वाहनों को नीलाम भी किया जाए।
खनन अपराधों के पुराने प्रकरण निकालकर समीक्षा कर पता लगाएं कि किन मामलों में अब तक सजा हुई है और यदि सजा नहीं हुई है तो ऐसे प्रकरणों में तत्परता से औपचारिकता पूर्ण कर सजा दिलाने के प्रयास किये जाएं।
मुख्य सचिव ने सिंगरौली और भोपाल जिले में सुशासन और कानून व्यवस्था के कामों को और बेहतर सुधार लाने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बारिश पहले सुरक्षित करें गेहूं

आगामी एक-दो दिन में तीन-चार संभागों के जिलों में बारिश की आशंका के दृष्टिगत उपार्जित गेहूं को सुरक्षित कर लें और प्रयास करें कि शत-प्रतिशत फसल परिवहन होकर गोदामों तक पहुंच जाए। उपार्जित उपज का संपूर्ण भुगतान खरीदी के एक सप्ताह के भीतर किसानों को हो जाए।

हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की करे पहल

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में संवेदनशील प्रयास करे। कलेक्टर अपने जिलों की इकोनामी बढ़ाने के लिए कृषि, उद्यानिकी से समन्वय कर औद्योगिक वातावरण बनाए, जिससे निवेशक उनके जिलों में भी निवेश करे। मुख्य सचिव ने बताया कि जीएसडीपी में कृषि और उद्यानिकी का योगदान 37 से बढ़कर 43 प्रतिशत हो गया है।

शैक्षणिक संस्थाओं के आस-पास के क्षेत्र को ड्रग्स फ्री जोन बनाएं

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने शैक्षणिक संस्थाओं के आस-पास के क्षेत्र को ड्रग्स फ्री जोन बनाने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंने एनकार्ड की बैठक हर माह करने तथा पाक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के लिए कहा है।
सीएस ने निर्देश दिए कि विस्फोटक अधिनियम का पूरे प्रदेश में शक्ति से पालन किया जाए और आमजन को भी सूचना तंत्र में शामिल करें तथा अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करें। आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाएं रखें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.