भोपाल में बिजली कंपनी की मनमानी से उपभोक्ता बेहाल, बिना बताए घर पर लगा रहे स्मार्ट मीटर

Updated on 27-06-2026 02:35 PM
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित अनुमति के पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि विरोध के बावजूद कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।उपभोक्ताओं के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में तीन से पांच गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई मामलों में महज सात दिन के भीतर हजारों रुपये के बिल जारी होने से लोगों में आक्रोश है।

कटारा हिल्स निवासी का आरोप

कटारा हिल्स निवासी अविनीश शर्मा ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में घर पर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। बिना किसी सूचना या सहमति के हुए इस बदलाव के बाद उनका बिजली बिल पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ गया।

सौम्या पार्कलैंड में भी शिकायतें

सौम्या पार्कलैंड निवासी उदित वीर ने बताया कि कुछ कर्मचारी बिना पूर्व सूचना उनके अपार्टमेंट पहुंचे और पुराना मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगा गए। पहले जहां उनका मासिक बिल करीब दो हजार रुपये आता था, वहीं अब चार से पांच हजार रुपये तक पहुंच रहा है।

इसी कॉलोनी के अंबुज शुक्ला ने भी आरोप लगाया कि बिना सूचना मीटर बदले जाने के बाद उनका बिजली बिल 1,500 रुपये से बढ़कर 5,500 रुपये हो गया।

बीडीए कॉलोनी का मामला

बीडीए कॉलोनी निवासी दीपक कनाडे ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में नया मीटर लगा दिया गया, जबकि उन्होंने पहले ही इसे लगाने से मना किया था। उनका कहना है कि पहले उनका बिजली बिल मात्र 70 रुपये था, लेकिन मीटर बदलने के सात दिन बाद उन्हें आठ हजार रुपये का बिल मिला।

उपभोक्ताओं के अधिकार

विद्युत अधिनियम, 2003 और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के उपभोक्ता अधिकार नियम, 2020 के अनुसार किसी भी परिसर में मीटर बदलने से पहले उपभोक्ता को लिखित सूचना देना आवश्यक है। यदि बिल को लेकर विवाद हो तो उपभोक्ता को शिकायत दर्ज कराने और 'चेक मीटर' के माध्यम से जांच कराने का अधिकार है। विवादित बिलों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना बिजली कंपनी की जिम्मेदारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.