ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बन गई बात? अमेरिकी संदेश लेकर तेहरान पहुंचे पाकिस्तानी डेलीगेशन में खुशी

Updated on 16-04-2026 02:14 PM
तेहरान: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर अपने डेलीगेशन के साथ बुधवार को तेहरान पहुंचे थे। उनकी ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात हुई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख के इस दौरे का मकसद ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता के लिए जमीन तैयार करना है। इस्लामाबाद में हुई बेनतीजा रही थी लेकिन दावा किया जा रहा है कि दूसरे दौर की वार्ता से कुछ अच्छे नतीजे आ सकते हैं।

अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम पर चल रही बातचीत में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। यह उम्मीद तब दिखी, जब असीम मुनीर के नेतृत्व में उच्च-स्तरीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का संदेश लेकर तेहरान पहुंचा। सूत्रों के कहना है कि ईरान की ओर से पाकिस्तानी डेलीगेशन को अच्छे संकेत मिले हैं, जिससे वह खुश हैं।


परमाणु कार्यक्रम पर पाकिस्तान को सफलता!

अल जजीरा के लिए अमेरिका-ईरान विवाद को कवर कर रहे ओसामा बिन जावेद ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों को खासतौर से ईरान के परमाणु मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सहमति तकरीबन बन गई है।
जावेद ने कहा कि फिलहाल ईरान के संवर्धन पर रोक की समयसीमा और उसके 440 किलोग्राम अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को लेकर चीजें अटकी हुई हैं। ये अड़चन इस बात पर है कि संवर्धन पर रोक पांच साल के लिए लगाई जाए या फिर 20 साल के लिए। इसका हल कहीं बीच में निकल सकता है।

'यूरेनियम का क्या किया जाए'

इस बात पर भी चर्चा चल रही है कि ईरान अपने 440 किलोग्राम संवर्धित परमाणु सामग्री का क्या करेगा। इसके विकल्पों में- इसे किसी तीसरे पक्ष के जरिए विदेश भेजने, इसे घटाकर इसके प्राकृतिक रूप वाले यूरेनियम के स्तर तक लाने या फिर इसे 3 प्रतिशत के स्तर तक सीमित करना शामिल है।

ओसामा बिन जावेद का कहना है कि बातचीत में काफी प्रगति हुई है। अमेरिका और ईरान की ओर से मिले संदेशों से पाकिस्तानी यह उम्मीद कर रहे हैं कि इन सभी मुद्दों पर कोई बीच का रास्ता निकल जाएगा। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को लग रहा है कि वह तेहरान को मनाने में सफल हो जाएगा।

ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीद

इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता होने और उसके सफल होने की उम्मीदों को अमेरिका से आए बयानों से भी ताकत मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात कहा कि दुनिया को आने वाले दो शानदार दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ईरान के साथ चल रहा युद्ध समाप्ति के बेहद करीब है।
वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा है कि ईरान के साथ अगले दौर की बातचीत इस्लामाबाद में ही हो सकती है। उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता से चल रही इन चर्चाओं को सार्थक और निरंतर जारी बताया। उन्होंने कहा कि हमें इस समझौते की संभावनाओं को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

ईरान ने मानी संपर्क की बात

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामाबाद में हुई बातचीत के समापन के बाद अमेरिका के साथ उनका संवाद टूटा नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। ईरान ने विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रखा है।

पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों और उम्मीदें लगाने के बावजूद ईरान और अमेरिका की तनातनी बरकरार दिख रही है। खासतौर से अमेरिकी नेवी की ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी ने तनाव को बढ़ाया है। ईरान ने अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य से अपनी नाकेबंदी हटाने की चेतावनी दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.