संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर वंदे भारत समेत आधा दर्जन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग तेज, ठहराव न होने से जनता परेशान

Updated on 01-07-2026 01:20 PM

संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज नहीं है। कई बार यह ट्रेनें स्टेशन के पास ही खड़ी कर दी जाती हैं पर स्टॉपेज नहीं होने के कारण यात्री न तो इनमें सवार हो सकते हैं पर उतर सकते हैं। हाल ही में रेल उपयोग कर्ता सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मामला उठाया गया था।

रेल सुविधाओं के लिए संगठन करने वाले संगठन लंबे समय से यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं। संत हिरदाराम नगर स्टेशन से वैसे तो कई ऐसी ट्रेन हैं जो यहां से गुजरती हैं पर रुकती नही हैं। रेल सुविधा संघर्ष समिति इनमें से आधा दर्जन ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है।समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है किरेल प्रशासन को स्टेशन को विकसित करने के साथ ट्रेनों के स्टापेज पर भी ध्यान देना चाहिए। हाल ही में स्टेशन को जंक्शन घोषित किया गया है। समिति इस बारे में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चुकी है। हाल ही में रेल उपयोग कर्ता सलाहकार समिति की बैठक में भी ट्रेनों के स्टापेज का मामला उठाया गया था।

प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज

रूरी वलसाड़-पुरी एक्सप्रेस अक्सर भोंरी-बकानिया से संत हिरदाराम नगर स्टेश के बीच 10 से 15 मिनट तक खड़ी रहती है। इसी तरह पटना-इंदौर एवं इंदौर-पटना एक्सप्रेस एवं बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन भी अक्सर आउटर पर खड़ी रहती है। भगत की कोठी एक्सप्रेस यहां से गुजरती है पर रुकती नहीं है। इनका स्टॉपेज आसानी से संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर किया जा सकता है। यहां के नागरिक इन ट्रेनों को दो मिनट तक अधिकृत रूप से स्टॉपेज की मांग करते रहे हैं।

विकास के साथ स्टॉपेज जरूरी

स्टेशन के विकास के साथ यात्री ट्रेनों का स्टापेज भी जरूरी है। रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में यह मामला उठाया था। सांसद आलोक शर्मा भी चाहते हैं संतनगर स्टेशन से दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी बढ़े। हमनें बैठक में स्टापेज का मामला उठाया था। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। कृष्ण मोहन सोनी, सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
 16 September 2026
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की…
 16 September 2026
जयपुर: मरू प्रदेश के नाम से विख्यात राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, राजस्थान ने पर्यावरण संरक्षण हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कीर्तिमान कायम किया है।…
 16 September 2026
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने…
 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
Advt.