भोपाल के '90 डिग्री ब्रिज' का बदलेगा डिजाइन, 2.5 मीटर तक बढ़ाया जाएगा रेडियस, जल्द शुरू होगा काम

Updated on 08-04-2026 11:21 AM

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित ऐशबाग के 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बना संशय आखिरकार खत्म हो गया है। पिछले 10 महीनों से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और रेलवे के बीच चल रही खींचतान पर मंगलवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में सहमति बन गई। बैठक में ब्रिज के खतरनाक मोड़ को री-डिजाइन करने पर निर्णय हुआ।

कम होगा दुर्घटना का खतरा

मोड़ के रेडियस को दो से 2.5 मीटर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे इसकी चौड़ाई 8.5 मीटर से बढ़कर 10.5 से 11 मीटर तक हो जाएगी। सुधार के बाद इस ओवरब्रिज से भारी और मध्यम वाहन आसानी से मुड़ सकेंगे और दुर्घटना का खतरा कम होगा।

रेलवे से दो-तीन दिन में डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद चार-पांच दिनों में सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि ब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी ही सुधार कार्य भी करेगी।

गौरतलब है कि जून 2025 में करीब 18 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज के तीखे मोड़ (119 डिग्री) के कारण इसे अब तक आम जनता के लिए बंद रखा गया है। हालांकि तब से ही यह 90 डिग्री ओवरब्रिज के नाम से चर्चित हो गया है।

10 महीने का इंतजार खत्म, तकनीकी बाधाएं दूर

पिछले साल जून में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ब्रिज अपने अजीबोगरीब मोड़ के कारण देशभर में चर्चा और आलोचना का विषय बन गया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के सात इंजीनियरों को निलंबित किया गया। मोड़ में सुधार के लिए मैनिट समेत अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञों ने कई बार निरीक्षण किया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिस दिशा में मेट्रो लाइन गुजर रही है, वहां से मोड़ का रेडियस बढ़ाना संभव नहीं है। नए डिजाइन पर काम होने के बाद रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। लंबी प्रक्रिया के बाद अब जाकर सभी तकनीकी बाधाएं दूर हो सकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
भोपाल, इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का कैलेंडर 11 साल पुरानी याद ताजा करेगा। 2015 की तरह इस बार भी सावन के चारों सोमवार 3, 10, 17…
 30 July 2026
भोपाल, राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इससे पहले बुधवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेशभर के कलेक्टरों, संभागायुक्तों और अन्य…
 30 July 2026
भोपाल, मूंग की सौ फीसदी खरीदी और खाद की व्यवस्था में ई टोकन सिस्टम को बंद करने जैसी मांगों को लेकर नर्मदापुरम से भोपाल पैदल पहुंचे किसान राजधानी में डटे रहे।किसानों…
 30 July 2026
भोपाल, तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह लंबी लाइन, घंटों इंतजार और दलालों की सक्रियता जैसी शिकायतों पर अब पश्चिम मध्य रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। एक…
 30 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में एक साथ मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन सक्रिय है। भोपाल और उज्जैन में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बैतूल में बुधवार रात…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
 30 July 2026
भोपाल। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को बदलने की मांग को लेकर भोपाल में दो दिन से डेरा डाले हजारों किसानों ने बुधवार देर…
 30 July 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित अकबरपुर बाघ भ्रमण क्षेत्र में पहाड़ी कटान, अवैध खुदाई और पेड़ों की कटाई के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच…
 30 July 2026
भोपाल। ई-बसों का ट्रायल रन पूरा होने के बाद अब 30 जुलाई से कमर्शियल रन शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में दो रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसों का…
Advt.