देवेंद्र यादव ने किया शराब दुकान का विरोध, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

Updated on 22-04-2026 02:03 PM
भिलाई। टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बाद अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दुकान का स्थान बदलने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्र है। आसपास स्कूल-कॉलेज, चिकित्सकीय क्लिनिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां शराब दुकान खोलना सामाजिक और नैतिक दृष्टि से उचित नहीं है।उन्होंने आशंका जताई कि इस फैसले से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विधायक ने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि टाउनशिप की शांति और गरिमा बनी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
दुर्ग-भिलाई, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होंगे। राहुल के छत्तीसगढ़ दौरे पर पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
 16 June 2026
सक्ती, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की मंजूर राशि का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के…
 16 June 2026
कोरिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बचरा पोड़ी तहसील क्षेत्र में टेडमा से बडेसाल्ही तक 6.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के…
 16 June 2026
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और गरिमामय सामूहिक विवाह समारोह…
 16 June 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा ग्राम झाल में आयोजित सुशासन तिहार संतराम चौहान के लिए वरदान साबित हुआ। बरमकेला ब्लॉक के लिमपाली ग्राम पंचायत निवासी संतराम चौहान…
 16 June 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…
 16 June 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का…
 16 June 2026
बेमेतरा। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। जिले के ग्राम खेड़ा निवासी किसान रघुनंदन ने अपनी खेती में नैनो यूरिया…
Advt.