देवोलीना ने 'सड़े अंडे' से की ममता बनर्जी की तुलना, जमात नेता से कहा- उसे बांग्लादेश का PM बना दो
Updated on
07-05-2026 11:55 AM
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुदा पर तीखा हमला बोला है। नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल को भारत से आजाद कराने की मांग की। साथ ही कहा कि बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान उनके साथ हैं। यही नहीं, नूरुल हुदा ने ममता बनर्जी से अपील की कि वह नई दिल्ली के खिलाफ जंग का ऐलान करें। इसी पर देवोलीना भट्टाचार्जी भड़क गईं और नूरुल हुदा पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उनकी तुलना 'सड़े हुए अंडे' से कर दी।
देवोलीना भट्टाचार्जी जमात नेता पर भड़कीं, ममता बनर्जी पर कसा तंज
देवोलीना भट्टाचार्जी ने नूरुल हुदा के उस वीडियो को अपने X अकाउंट पर रीट्वीट किया, जिसमें वह ममता बनर्जी से नई दिल्ली के खिलाफ जंग का ऐलान और पश्चिम बंगाल को आजाद घोषित करने की मांग कर रहे हैं। देवोलीना ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि वो खुद उस सड़े हुए अंडे को अपने साथ क्यों नहीं ले गए और उसे बांग्लादेश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना देते। बांग्लादेश सचमुच उसे डिजर्व करता है।'
क्या बोले थे जमात नेता नूरुल हुदा? मचा हंगामा
बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा ने जारी किए एक वीडियो मैसेज में ममता बनर्जी से कहा, 'प्लीज अभी इस्तीफा मत दीजिए। दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करिए। पश्चिम बंगाल की आजादी की घोषणा करिए। बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान आपके साथ खड़े रहेंगे।' भारत के खिलाफ दिए इस आपत्तिजनक बयान पर खूब हलचल मच गई। बहुत से लोगों ने इसे भड़काऊ बताया। भड़कने वाले लोगों में देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हो गईं।
देवोलीना ने ममता बनर्जी का हार पर नाम लिए बिना कसा था तंज
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में हाल ही हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी बुरी तरह हार गई, जबकि बीजेपी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी। ममता बनर्जी की करारी हार पर देवोलीना ने तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने ममता बनर्जी का कहीं नाम तो नहीं लिया था, पर इशारा साफ था। साथ में राहुल गांधी पर भी तंज कसा था।
देवोलीना ने ट्वीट किया था, 'अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही हैं। आरजी (RG) और उनके ग्रुप से भी ज्यादा। असल में, मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। एमबी और गैंग को टाटा। पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं दिखोगे। पश्चिम बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है।'
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
आमिर खान स्टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
जाने-माने 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने उन मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है, जिन्होंने जबलपुर के पास एक गांव से भारत के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक…
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रणित मोरे के साथ-साथ उन…
'धमाल 4' का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं।…