दिनेश कार्तिक ने सिखाया कैसे करते हैं विस्फोटक बैटिंग, अब टिम डेविड ने 'गुरु' के लिए कह दी बड़ी बात

Updated on 06-04-2026 05:27 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हरा दिया। मैच में आरसीबी के टिम डेविड ने जिस विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की उसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे।

डेविड को उनकी 25 गेंदों पर 8 छक्कों से सजी 70 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद टिम डेविड ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की।

टिम डेविड ने दिनेश कार्तिक को लेकर क्या कहा?

डेविड ने कहा, 'दिनेश कार्तिक के साथ काम करना बहुत कीमती है। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी से सीखना हमारे क्रिकेट को लगातार बेहतर बना रहा है। हम अपने बेसिक्स पर ध्यान रखते हैं और फिर अपनी ताकत के हिसाब से गेम को आगे बढ़ाते हैं।'
दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में एक रहे हैं। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने आईपीएल 2025 में मेंटर और बल्लेबाजी कोच बनाया था। उनकी नियुक्ति के बाद निश्चित रूप से टीम की बल्लेबाजी में आक्रामक बदलाव आया है। खासकर, मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाज टीम की बड़ी ताकत बन गए हैं।पिछले सीजन कई शानदार पारियां खेलने वाले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी अपनी सफलता का श्रेय दिनेश कार्तिक को दिया था। कार्तिक आरसीबी के लिए लकी रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के मेंटॉर बने थे और टीम ने उसी साल अपना पहला खिताब जीता था।

कार्तिक के अलावा रजत पाटीदार को भी सराहा

मेंटर कार्तिक के अलावा डेविड ने कप्तान रजत पाटीदार की भी तारीफ की। डेविड ने कहा कि वह जबरदस्त लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। मैं उनसे गेंदें छीन रहा था, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना और विरोधी टीम पर दबाव बनाना बेहद मजेदार था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.