भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट शुरू:पहले दिन 41 यात्री आए; वाटर कैनन सलामी से हुआ स्वागत

Updated on 02-07-2026 12:02 PM
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। पहले दिन नोएडा से 41 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि भोपाल से 12 यात्रियों ने इस नई उड़ान से यात्रा की। शुरुआती दिनों में यात्री संख्या कम रही, लेकिन एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन को आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है।

नई सेवा के तहत इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7653 शाम 5:20 बजे नोएडा से उड़ान भरकर शाम 6:50 बजे भोपाल पहुंचती है। वापसी में 6E-7654 शाम 7:10 बजे भोपाल से रवाना होकर रात 9:25 बजे नोएडा पहुंचती है। इस रूट पर एयरलाइन ने 72 सीटों वाले एटीआर विमान को तैनात किया है। एक तरफ का किराया फिलहाल करीब 4,600 रुपए है।

दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वालों को मिलेगा लाभ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से भोपाल के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने का नया और सुविधाजनक विकल्प मिल गया है। यात्री नोएडा पहुंचकर देश-विदेश के विभिन्न शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी आसानी से ले सकेंगे। इससे विशेष रूप से व्यावसायिक यात्रियों और नियमित हवाई सफर करने वालों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली रूट पर बढ़ा विकल्प

अब भोपाल से दिल्ली-एनसीआर जाने वाले यात्रियों के पास उड़ानों का एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है। वर्तमान में भोपाल और दिल्ली के बीच एयर इंडिया की दो तथा इंडिगो की तीन उड़ानें संचालित हो रही हैं। नोएडा की नई सीधी सेवा शुरू होने से यात्रियों को समय और यात्रा दोनों में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.