सूरजपुर में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन आयोजित, सर्पदंश व मौसमी बीमारियों से बचाव पर हुआ मंथन‘

Updated on 27-07-2026 03:12 PM

सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैगा-गुनिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन में सर्पदंश, मौसमी बीमारियों तथा क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, बचाव एवं समय पर उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बैगा-गुनिया समुदाय से अपील की कि सर्पदंश अथवा गंभीर बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक या उपचार में विलंब न करते हुए मरीजों को तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल भेजा जाए, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके और जनहानि को रोका जा सके।

   सीईओ  विजेंद्र पाटले ने बैगा-गुनिया से पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों एवं औषधीय ज्ञान का दस्तावेजीकरण कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने इसे समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण व संवर्धन पर बल दिया।

  वहीं सीएमएचओ डॉ. के.डी. पैंकरा ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में मरीज को शीघ्रता से अस्पताल पहुंचाना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है, साथ ही उन्होंने टीबी व अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों की पहचान कर समय पर जांच व उपचार कराने की भी अपील की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि  ठाकुर राजवाड़े ने कहा कि बैगा-गुनिया एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य एक ही हैकृजनजीवन की रक्षा करना। उन्होंने सभी से समय रहते मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग की अपील करते हुए, मंत्री जी की पहल पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) के पौधे लगाने तथा उसके औषधीय व पोषण संबंधी गुणों के प्रचार-प्रसार का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश पैंकरा ने सभी अतिथियों, बैगा-गुनिया एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.