जब फोन पानी में गिर जाता है, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले फोन को जोर-जोर से हिलाते या झटकने लगते हैं ताकि फोन से पानी निकल जाए। लेकिन यह करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकता है। ऐसा करने से बहुत छोटी पानी की बूंद फोन के अंदर गहराई तक जा सकते हैं, जो बाहर से दिखाई नहीं देते और इससे फ़ोन को नुकसान पहुंच सकता है। आज के समय में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई बार अनजाने में फोन पानी के संपर्क में आ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही या गलत तरीका आपके महंगे फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। फोन के भीगने पर लोग अक्सर घबराकर उसे तेजी से हिलाने या झटकने लगते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है। आइये, इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
फोन झटकने से खराब हो सकते हैं जरूरी पार्ट्स
यदि आपके फ़ोन पर पानी गिर गया है कि तो फोन को जोर से हिलाना आपकी बड़ी गलती है। ऐसा करने से फ़ोन के जरूरी पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड और बैटरी में पानी पहुंच सकता है। इससे सर्किट शॉर्ट-सर्किट हो सकता है और नुकसान और भी बढ़ सकता है। हालांकि, फोन से पानी को हटाने के लिए उसे बहुत हल्के हाथों से हल्का-फुल्का झटक सकते हैं, लेकिन जोर से हिलाने से पूरी तरह बचना चाहिए।
सुखाते समय ध्यान रखें ये बात
ध्यान रखें कि जब आप अपना फोन सुखाएं तो पोर्ट साइड को नीचे रखें, केस हटा दें और अलग करने वाली सभी चीजों को हटा दें। अगर फ़ोन पानी में पूरी तरह डूबा है तो उसे तुरंत बंद कर दें। पानी को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें।
केमिकल या ड्रिंक गिर जाए तो करें यह
अगर फोन में पानी के अलावा कोई अन्य केमिकल या ड्रिंक गया है, तो सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां यह सलाह देती हैं कि माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्के डिसइंफेक्टेंट या अल्कोहल-बेस्ड सॉल्यूशन का उपयोग करके बाहरी हिस्से को साफ कर सकते हैं। नमी को सोखने और अंदर के हिस्सों को बचाने के लिए कई बार प्रोफेशनल क्लीनिंग सॉल्वैंट्स की भी जरूरत पड़ सकती है। फोन भीगने पर घबराने के बजाय संयम से काम लें और इन तरीकों से अपने फोन को ठीक कर दें।