'E20 पेट्रोल ने खराब की नई डिफेंडर', पंजाबी सिंगर ने हाथ जोड़कर सुनाई आपबीती- चलते-चलते बंद हो गई SUV

Updated on 27-07-2026 03:55 PM
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम सिंह ने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा है कि उनकी नई डिफेंडर SUV अचानक चलते-चलते बंद हो गई। यह सब तब हुआ जब उनकी गाड़ी की अभी-अभी पहली सर्विस ही हुई थी। सिंगर का दावा है कि यह सब E20 पेट्रोल के कारण हुआ है, क्‍योंकि जब उन्‍होंने कंपनी में गाड़ी भेजी तो कहा गया कि खराब पेट्रोल के कारण उनका फ्यूल पंप पूरी तरह से बिगड़ चुका है।

हरियाणा के अंबाला जिले में पैदा हुए रेशम सिंह अनमोल ने करीब सवा मिनट का ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह अपनी डिफेंडर गाड़ी के साथ एक पेट्रोल पम्‍प के बाहर खड़े हैं। वह कहते हैं, 'सत श्री अकाल दोस्‍तों, नई-नई गाड़ी आई और एक ही सर्विस के बाद यह चलती-चलती बंद हो गई। मैंने कंपनी में फोन किया तो कह रहे कि आजकल फ्यूल की प्रॉब्‍लम आ रही है।'

रेशम सिंह अनमोल बोले- मैंने नॉर्मल E20 डलवाना बंद कर दिया

रेशम सिंह अनमोल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आगे कहा है, 'मैंने कंपनी में फोन किया तो उन्‍होंने कहा कि गड्डी चेक करवाने भेजो। मैंने भेजा, तो बोले कि फ्यूल पंप खराब हो गया है। ये खराब पेट्रोल के कारण हो रहा है। मैंने नॉर्मल E20 डलवाना बंद कर दिया है। अब तक मैं छह-सात पंम्‍प पर जा चुका हूं, लेकिन हाई स्पीड पेट्रोल XP95 और XP100 नहीं मिला है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि ये उनके पास है ही नहीं।'

सिंगर ने हाथ जोड़ मोदी सरकार से की गुजारिश

सिंगर ने आगे सरकार से गुजारिश करते हैं कि वह कोई लिस्ट जारी कर दें, जिससे पता चल सके कि क‍िस-क‍िस पंप पर जाकर वह तेल भरवा सकते हैं, क्योंकि यह प्रॉब्लम सिर्फ उन्‍हें नहीं, बल्‍क‍ि कई लोगों को आ रही है। वीडियो के आख‍िर में रेशम कहते हैं, 'हमें अपडेट कीजिएगा कि क्या किसी और को भी ये प्रॉब्लम आई है? क्योंकि कंपनी वाले कह रहे थे कि और भी कई बंदों को ये समस्‍या आई है। मेरी रिक्वेस्ट है सरकार के सारे नुमाइंदों से, या और भी कोई भी हेल्प कर सकते हैं, जनता परेशान हो रही है। एक लिस्ट जारी कर दीजिए जहां से हम एक बढ़िया पेट्रोल डलवा सकें। थैंक यू सो मच।'

रेशम सिंह अनमोल कौन हैं?

रेशम सिंह अनमोल एक पंजाबी सिंगर और समाजसेवी हैं। वह अपने लोक-संगीत और लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 'चेते करदा', 'भाभी थोड़ी एंड आ', 'तेरे पिंड', 'कंगना' और 'सरूर' जैसे पॉपुलर हिट गाने दिए हैं। हनी सिंह के साथ उनका पहला एल्बम 'द बिगिनिंग' (2009) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम में से एक था।

रेशम सिंह अनमोल का परिवार

रेशम सिंह अनमोल का जन्म हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के नकतपुर गांव में हुआ है। उनके पिता दिवंगत बिशन सिंह नंबरदार और मां लछमन कौर हैं। जब रेशम 3 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया। उनके दो भाई हैं, डॉ. निर्मल सिंह अनमोल, जो एक एकेडमिक हैं, और सरवन सिंह, जो इंग्लैंड में बिजनेसमैन हैं।

रेशम सिंह अनमोल के गाने और सिंग‍िंग करियर

रेशम सिंह अनमोल ने 11 साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तब गायक सुरिंदर शिंदा के साथ अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया। जबकि उनका पहला एल्बम 'द बिगिनिंग' (2009) में यो यो हनी सिंह के साथ आया। इस एल्बम में 'सुरमा', 'पेग', 'नखरो', 'हॉट चिक', 'काटो', 'ननकाना' और 'गंडासा' जैसे आठ गाने थे। बीते कुछ सालों में रेशम ने पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गजों, जिनमें बोहेमिया, रफ्तार, मिलिंद गाबा, फतेह, मिक्ससिंह, देसी क्रू, गुलरेज अख्तर, अफसाना खान और बंटी बैंस, के साथ काम किया है।

01 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य

जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से ही E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल कंपनियों को 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल सप्लाई करना होगा। हालांकि, देश के कई हिस्सों में E20 पेट्रोल की शुरुआत 2023 से ही हो चुकी थी, लेकिन तब यह वैकल्‍प‍िक था। मोदी सरकार ने हाल ही एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया है, जिसे अब पूर्ण रूप से लागू किया जा रहा है। इससे पहले भी कई लोगों ने दावा किया है कि उनकी पुरानी गाड़ियों का माइलेज 3-7% तक गिर चुका है। हालांकि, मारुति, टोयोटा और मर्सीडिज जैसी कार कंपनियों का कहना है कि 2023 से 2025 के बीच बने उनके वाहन E-20 ईंधन के हिसाब से ही डिजाइन किए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.