महाराष्ट्र में विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग, कब आएंगे नतीजे

Updated on 16-04-2026 01:50 PM
मुंबई: चुनाव आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में खाली हो रही 9 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन 9 विधान परिषद सीटों के लिए आवेदन 23 अप्रैल से भरे जा सकेंगे और मतदान 12 मई को होना तय है। वोटों की गिनती मतदान वाले दिन ही शाम 5:00 बजे होगी। यह चुनाव खाली सीटों को भरने के लिए कराया जा रहा है। क्योंकि उद्धव ठाकरे , शशिकांत शिंदे समेत 9 विधायकों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त होने वाला है।
कब से होंगे नामांकन?
चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र 23 अप्रैल 2026 से दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को की जाएगी, जबकि 4 मई, 2026 नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 12 मई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5:00 बजे शुरू होगी।

किसके पास कितनी सीटें?

इस बीच विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर 9 विधान परिषद सीटों का बंटवारा कुछ इस प्रकार होने की संभावना है। बीजेपी के लिए 5 सीटें। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के लिए 2 सीटें। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के एनसीपी गुट के लिए 1 सीट और 1 सीट महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तीन घटक दलों के बीच सामूहिक रूप से साझा की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
 13 June 2026
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
 13 June 2026
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73 लाख वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने की…
 13 June 2026
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
 13 June 2026
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…
Advt.