नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने के लिए अलग ही नीति की घोषणा की है। ईयू ने एक इलेक्ट्रिफिकेशन एक्शन प्लान (Electrification Action Plan) को अनवील किया है। उसमें ऐसा उल्लेख है कि साल 2040 तक उसके एनर्जी खपत (Energy Consumption) में बिजली की हिस्सेदारी 46% तक हो जाएगी। मतलब कि क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस पर निर्भरता घटेगी। इस खबर के आने के बावजूद कच्चे तेल का बाजार एक बार फिर गर्म हुआ है। लेकिन, भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।52 दिनों से बदलाव नहीं
अपने यहां पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां इस साल मई में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद आज 52वां दिन है, जबकि दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
क्रूड ऑयल फिर महंगा
क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव किसी से छुपा नहीं है। इससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन ने तो इससे निजात पाने के लिए अलग ही नीति की घोषणा की है। ईयू ने एक इलेक्ट्रिफिकेशन एक्शन प्लान को अनवील किया है। उसमें ऐसा उल्लेख है कि साल 2040 तक उसके एनर्जी खपत में बिजली की हिस्सेदारी 46% तक हो जाएगी। अभी वहां के एनर्जी डिमांड में बिजली की हिस्सेदारी 23 फीसदी ही है। यदि ऐसा हुआ तो उन देशों की क्रूड ऑयल (Crude Oil) और नेचुरल गैस (Natural Gas) पर निर्भरता घटेगी। इस खबर के आने के बावजूद कच्चे तेल का बाजार (Crude Oil Market) एक बार फिर गर्म हुआ है। शुक्रवार को अरली ट्रेड में भी तेजी ही दिखी। बाजार खुलते समय स्टेंडर्ड माने जाने वाला Brent Crude 0.74% या 0.62 डॉलर बढ़ कर 84.85 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था। अमेरिकी WTI Crude भी 0.72% या 0.57 डॉलर की तेजी दिखी। अब यह चढ़ कर 70.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है।पेट्रोल-डीजल के ऐसे चेक करें भाव
भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।