निष्कासित BJP पार्षद ने दुष्कर्म केस में फंसाने दी धमकी

Updated on 11-05-2026 06:14 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। युवक और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

परेशान होकर युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

युवती की शिकायत के बाद हुआ था समझौता

पुलिस के मुताबिक, घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव (26) ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी (56) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया कि उसका पिछले 4-5 साल से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था।

कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद युवती गुरुवार को शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहुंची थी। इस दौरान साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद युवती ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

मोहल्ले पहुंचकर परिवार को दी धमकी

शिकायत के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी साहिल के मोहल्ले पहुंचा और परिवार को धमकाते हुए कहा कि मामला खत्म कराने के लिए थाना में 50 हजार रुपए देने पड़ेंगे, नहीं तो दुष्कर्म केस में जेल भेज दिया जाएगा।

परिवार ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने 40 हजार रुपए में काम करा देने की बात कही और जल्द रकम का इंतजाम करने दबाव बनाने लगा।

कॉल कर लगातार बना रहा था दबाव

साहिल ने पुलिस को बताया कि, आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर उसे और उसकी मां को धमका रहा था। पैसे नहीं देने पर जेल भिजवाने की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

इसके बाद युवक ने तंग आकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने उससे किसी तरह की रकम नहीं मांगी थी और न ही दोबारा थाना बुलाया गया था।

ऑडियो क्लिप बनी सबूत, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 308(2), 308(6) और 62 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने साहिल से आरोपी द्वारा पैसे मांगने की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग ली, जिसे पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

SSP बोले- कानून का डर दिखाकर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस या कानून का भय दिखाकर पैसे मांगना गंभीर अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में किसी के बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून के नाम पर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.