भोपाल के गोविंदपुरा में निजी प्लॉट खाली कराने पहुंचे परिवार पर हमला, प्रशासनिक अमले के सामने हुआ विवाद

Updated on 16-05-2026 02:10 PM

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार को एक निजी भूखंड खाली कराने पहुंचे परिवार पर झुग्गीवासियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि बाद में प्रशासन ने नगर निगम की मदद से संबंधित भूखंड पर बनी 14 झुग्गियों को हटाकर जमीन खाली करवा दी।

हाईकोर्ट ने दिए थे कब्जा हटाने के निर्देश

जानकारी के अनुसार भेल अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित गोविंदपुरा के सदस्य शिवनारायण दास के प्लाट पर लंबे समय से अवैध रूप से झुग्गियां बनी हुई थीं। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के पालन में एसडीएम एमपी नगर लक्ष्मीकांत खरे के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इस दौरान शिवनारायण दास अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे।

अतिक्रमणकारियों ने कर दिया हमला

बताया गया कि जब वे झुग्गीवासियों से जमीन खाली करने को लेकर बातचीत कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों, महिलाओं और अन्य परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए परिवार घर के अंदर पहुंचा तो हमलावर वहां भी घुस गए और सामान फेंकते हुए हंगामा किया।

घटना की सूचना गोविंदपुरा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।

प्रशासन ने हटाईं 14 झुग्गियां

एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे ने बताया कि संबंधित भूमि निजी स्वामित्व की थी, जिस पर अवैध कब्जा कर झुग्गियां बनाई गई थीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई करते हुए सभी 14 झुग्गियां हटाकर भूखंड खाली कराया गया।

उन्होंने कहा कि मौके पर किसी बड़े विवाद जैसी स्थिति नहीं बनी थी।

38 परिवारों के पुनर्वास को लेकर भी विवाद

इधर, अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के चलते हटाए गए 38 झुग्गी परिवारों का मामला भी चर्चा में है। इन परिवारों को लालपुरा में शिफ्ट किया गया है, लेकिन कई परिवार वहां जाने को तैयार नहीं हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार को पार्षद मनोज विश्वकर्मा ने कान्हासैंया क्षेत्र में इन परिवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था के तहत बांस-बल्ली लगवाई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह वे टूटे हुए मिले।

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की टीम ने इन्हें हटाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.