भोपाल में फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये का हेरफेर, एफआईआर दर्ज

Updated on 02-07-2026 11:54 AM

भोपाल। राजधानी में निजी कालेज द्वारा 118 एमबीए विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये का हेरफेर करने का मामला सामने आया है। सीबीआई भोपाल ने मंगलवार को मामले में एफआईआर पंजीबद्ध किया है। इसमें यूको बैंक हबीबगंज शाखा की तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमा वर्म और कालेज के अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है।

यूको बैंक भोपाल के डीजीएम /जोनल हेड लोकेश कुमार द्वारा मार्च में की गई शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने प्रकरण कायम किया है। जांच में पता चला कि एक जनवरी 2020 से 31 अक्टूबर 2021 के दौरान, यूको बैंक की हबीबगंज शाखा में एकेडमी आफ मैनेजमेंट, भोपाल के एमबीए छात्रों की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर 118 वचत खाते खोले गए।इसके बाद, सरकार से मिली स्कालरशिप की राशि इन खातों में जमा कराई गई, जिसे आरोपितों ने हड़प लिया। जांच में कालेज से जुड़े विनय मल्होत्रा, आदित्य मल्होत्रा, मनोज जैन, राम सिंह वर्मा व विनेश मेश्राम की शुरुआती भूमिका सामने आई। सीबीआइ ने प्रेमा वर्मा के साथ इन सभी को आरोपित बनाया है।

इन्होंने खाते खुलवाने और उनमें अपने मोबाइल लिंक कराने, एटीएम कार्ड लेने और धोखाधड़ी से राशि निकालने का काम किया। खाता खुलवाने में फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षरों का उपयोग किया था। बैंक ने अनिवार्य केवायसी सत्यापन नहीं कराया।

डिजिटल अरेस्ट मामले में हरियाणा का आरोपित गिरफ्तार

सीबीआइ ने भोपाल के एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख 65 हजार रुपये ठगने के आरोप में हरियाणा के करनाल में रहने वाले व्यक्ति को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भोपाल के साइबर पुलिस थाने से सीबीआइ को स्थानांतरित किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में प्रदेश में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान जनसहभागिता के माध्यम से एक…
 31 July 2026
भोपाल। शहर में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का गुरुवार से व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया। पहले दिन सुबह छह बजे बैरागढ़ डिपो से दो रूटों पर 10 बसें उतारी गईं, जो…
 31 July 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर…
 31 July 2026
भोपाल। राजधानी में 198 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए आठ एसडीएम व तहसीलदार के दलों का गठन किया गया है। इनमें से गोविंदपुरा…
 31 July 2026
भोपाल। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार ने 44.42 करोड़ रुपये राजस्व अधिक रहने का अनुमान जताया है। जब बजट प्रस्तुत किया गया था, तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थितियां सामान्य…
 31 July 2026
 भोपाल। यदि आप गैस एजेंसी कर्मचारियों द्वारा घर पर देने वाले सिलेंडरों को बिना वजन करवाए विश्वास पर ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए... क्योंकि यह कर्मचारी आपके हक…
 31 July 2026
 भोपाल। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर खुद को ''''क्रिश जैन'''' बताने…
 31 July 2026
भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची (Voter List)…
 31 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए शुरू की गई 'CM हेल्पलाइन (181)' सेवा को आज 31 जुलाई को 12 साल पूरे हो चुके…
Advt.