भोपाल के 11 नंबर स्टॉप की छह कोचिंग में नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण, थमाया नोटिस, दिन में दो बार दी दबिश

Updated on 15-07-2026 01:31 PM

भोपाल। राजधानी में कोचिंग सेंटरों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम का फायर अमला 11 नंबर स्टाप क्षेत्र में संचालित हो रही छह कोचिंग सेंटरों की जांच करने दिन में दो बार पहुंचा। पहली बार अमला सुबह 11 बजे पहुंचा था, लेकिन तब तक कोचिंग सेंटर बंद हो चुके थे। इसके बाद टीम ने शाम 4 बजे दोबारा दबिश दी और सेंटरों के भीतर सुरक्षा इंतजामों को परखा, जहां किसी भी सेंटर में फायर सेफ्टी के आवश्यक उपकरण नहीं पाए गए।

फायर आफिसर सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम पहली बार 11 नंबर स्थित नाले के ऊपर बने एक जर्जर भवन में चल रही छह कोचिंग सेंटरों की जांच करने पहुंची थी। सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पाए जाने पर सभी संचालकों को तुरंत फायर उपकरण लगवाने का नोटिस थमाया गया है

फाइल अटकने से टली 31 डिफाल्टरों पर कार्रवाई

फायर आफिसर ने यह भी जानकारी दी कि शहर के जिन 31 कोचिंग सेंटरों को पूर्व में जांच के बाद सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मोहलत दी गई थी, उसकी समय-सीमा खत्म हो चुकी है। हालांकि मंगलवार को इनके खिलाफ तालाबंदी या सीलिंग की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी, क्योंकि इससे संबंधित फाइल वर्तमान में अपर आयुक्त वरुण अवस्थी के पास प्रक्रिया में है। उच्च स्तर से निर्देश मिलते ही इन 31 कोचिंग सेंटरों की दोबारा जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर इन्हें तुरंत सील कर दिया जाएगा।

61 में से केवल 30 ने ही दिया है शपथ पत्र

नगर निगम ने 23 जून को शहर के करीब 61 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए थे, जबकि फायर डिपार्टमेंट ने आठ सेंटरों को मौके पर ही सील कर दिया था। इसके बाद सात जुलाई को निगम मुख्यालय में हुई बैठक में संचालकों को समझाइश दी गई थी।

इस बैठक में अधिकांश संचालकों ने 200 के स्टाम्प पर शपथ पत्र देकर 30 दिनों के भीतर फायर सेफ्टी नियमों का पालन करने का भरोसा दिया था। लेकिन तय समय में 61 में से केवल 30 संचालकों ने ही निगम में शपथ पत्र जमा कराया है। जिन 31 संचालकों ने शपथ पत्र नहीं दिया है, उनके खिलाफ जब्ती और तालाबंदी की फाइल चलते ही सख्त एक्शन लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
 17 September 2026
पटना: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों और जिला प्रशासनों की ओर से 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्यभर…
 17 September 2026
चंडीगढ़: पंजाब के मानसा जिले की बरेटा मंडी की एक छोटी सी वर्कशॉप में तैयार किए गए फावड़े 12 सितंबर को भारत मंडपम में हुए BRICS समारोह का हिस्सा बने।…
 17 September 2026
इंदौर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां पहुंचने के बाद वे उज्जैन…
 16 September 2026
श्रीनगर : भारतीय रेलवे के जम्मू डिवीजन ने रेल के ज़रिए सीमेंट की अपनी पहली इंटरनल ढुलाई की है। इसके तहत शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन से…
 16 September 2026
पटना: बिहार की राजनीति और मिथिलांचल के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर सामने आया है। मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और भाजपा अनुसूचित…
 16 September 2026
पटना: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू के पक्ष में बयान दे रहे…
Advt.