फ्रांसीसी डॉक्टर ने 299 बच्चों का शोषण और रेप किया:भतीजी को भी नहीं छोड़ा, दो पीड़ितों ने आत्महत्या की; सीक्रेट डायरी से राज खुला

Updated on 29-05-2025 01:10 PM

फ्रांस में एक डॉक्टर को 299 बच्चों का यौन शोषण और रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। क्रिमिनल कोर्ट ने दोषी डॉक्टर को बुधवार को 20 साल की सजा सुनाई है। यह फ्रांस के इतिहास में बच्चों के यौन शोषण का सबसे बड़ा मामला है। इस केस की सुनवाई फरवरी 2025 से चल रही थी।

74 साल का दोषी डॉक्टर जोएल ले स्कॉरनेक पहले एक गैस्ट्रिक सर्जन था। उसने 1989 से 2014 तक फ्रांस के 9 क्लिनिक और हॉस्पिटल में काम करते हुए यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया। इस खबर के सामने आने के बाद 2 पीड़ितों ने तनाव में आत्महत्या कर ली।

जिस वक्त इन घटनाओं को अंजाम दिया गया कई पीड़ित बेहोश थे या‌ दवा के असर में ऑपरेशन से उबर रहे थे। इसलिए उन्हें कुछ याद नहीं था। आरोपी ने सबसे पहले 1985 में अपनी 5 साल की भतीजी का यौन शोषण किया था।

आरोपी डॉक्टर अपनी दो भतीजी समेत 4 बच्चों के साथ बलात्कार के मामले में पहले से 15 साल की सजा काट रहा है। उसे इस केस में 2020 में सजा सुनाई गई थी।

बच्ची के सामने अश्लील हरकत की तब मामला खुला

इस पूरे मामले का खुलासा 2017 में तब हुआ जब पुलिस ने ले स्कॉरनेक के घर की तलाशी ली। उस पर पड़ोस में रहने वाली 6 साल की बच्ची के सामने अश्लील हरकत की थी। बच्ची के माता-पिता ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस को उसके घर में सेक्स टॉयज और गुड़ियों से भरे बक्से, कंप्यूटर और दो दर्जन से ज्यादा हार्ड ड्राइव मिली, जिनमें बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें थीं।

इसके साथ ही, सैकड़ों पन्नों की उसकी डायरी भी मिली। इसमें उसने बच्चों के साथ किए गए यौन शोषण का ब्योरा लिखा था। दो स्प्रेड शीट में पीड़ितों के नाम, उम्र, पते और उनके साथ हुए शोषण की जानकारी थी।

30 साल तक बच्चों का यौन शोषण करता रहा

मुकदमे की शुरुआत में ले स्कॉरनेक ने आरोपों से इनकार किया था। उसका कहना था उसकी डायरी में लिखी ज्यादातर बातें काल्पनिक हैं और कुछ उसके काम से जुड़ी हुई हैं।

लेकिन मुकदमे के एक महीने बाद, उसने अदालत को चौंकाते हुए कबूल किया कि उसकी अपनी डायरी में लिखी हर बात सच है।

स्कॉरनेक ने कहा कि उसका मकसद सिर्फ बच्चों के साथ बार-बार यौन अपराध करना था। उसे इसका पछतावा नहीं है। तीन महीने तक चले मुकदमे में वह हर दिन अदालत में चुपचाप खड़े होकर कमरे को घूरते रहा।

स्कॉरनेक ने मार्च में कोर्ट के अंदर 1989 से 2014 के बीच 111 बलात्कार और 188 यौन शोषण करने की बात स्वीकार की थी। जिन बच्चों का शोषण किया गया उनमें से 256 अपराध के समय 15 साल से भी कम उम्र के थे। पीड़ितों में 158 लड़के और 141 लड़कियां थीं। अपराध‌ के समय इनकी औसत उम्र 11 साल थी।

कई पीड़ित डिप्रेशन से जूझ रहे

इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब कई पीड़ितों को पता चला की उनका शोषण किया गया था। इस खुलासे के बाद कुछ डिप्रेशन में चले गए और काम छोड़ दिया। दो लोगों ने तो तनाव में आत्महत्या कर ली।

ज्यादातर पीड़ितों को जब पुलिस स्टेशन बुलाया गया तो उनमें से कई सदमे, गुस्से, चिंता और अलगाव की फीलिंग से जूझ रहे थे।

एक पीड़ित की मां ने कहा- लोगों को समझना चाहिए कि पुलिस पीड़ितों तक पहुंची, न कि पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया। यह दोहरा झटका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2025
पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और कई नेताओं को एक ही मंच पर देखा गया। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, लश्कर का…
 31 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा किया। व्हाइट हाउस में अरबपति कारोबारी इलॉन मस्क के साथ…
 31 May 2025
चीन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए एक नया संगठन बनाया है। इसका नाम इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर मीडिएशन (IOMed) है। इसे इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) और परमानेंट कोर्ट ऑफ…
 31 May 2025
अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 13 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र फैजान जकी ने जीत लिया है। फ्रेंच शब्द ‘eclaircissement’ (एक्लेयरसिसमेंट) का…
 31 May 2025
अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों…
 31 May 2025
CDS जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर कहा कि अब भारत बिना किसी रणनीति के कोई काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक…
 29 May 2025
यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो…
 29 May 2025
अमेरिकी सरकार ने बुधवार को उन लोगों का वीजा बैन करने की ऐलान किया है जो अमेरिकी टेक कंपनियों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमेरिकी लोगों की पोस्ट को सेंसर…
 29 May 2025
बांग्लादेश कुकी उग्रवादियों की पनाहगाह बनता जा रहा है। बीते कुछ माह से प्रतिबंधित आतंकी संगठन कुकी चिन नेशनल फ्रंट (KNF) की गतिविधियों में यहां तेजी देखी गई है। इस…
Advt.